CAA Delhi Protest: हिंसा में शामिल 100 आरोपितों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 100 लोगों की तस्वीरें जारी की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 04:22 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 04:22 PM (IST)
CAA Delhi Protest: हिंसा में शामिल 100 आरोपितों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें
CAA Delhi Protest: हिंसा में शामिल 100 आरोपितों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में दिल्ली में जामिया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दरियागंज, सीलमपुर, जाफराबाद आदि जगहों पर आगजनी व दंगे में शामिल रहे करीब सौ दंगाइयों की दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फोटो जारी किए हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो जामिया के अलावा दिल्ली में अन्य स्थानों पर हुई ¨हसक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। इनकी सूचना देने वाले को दिल्ली पुलिस उचित इनाम देकर प्रोत्साहित करेगी।

15 दिसंबर को जामिया से सीएए के विरोध में दंगे की शुरुआत हुई थी। जामिया के बाद राजधानी के विभिन्न हिस्सों में भड़के दंगे और ¨हसक घटनाओं में दर्जनों वाहनों को आग के हवाले किए जाने के साथ सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। मामले की क्राइम ब्रांच की एसआइटी जांच कर रही है। दंगे के मामले में दस केस दर्ज किए गए थे। एसआइटी करीब 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

बता दें कि जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ उपद्रवियों ने डीटीसी की चार बसों, पुलिस के दो वाहन और करीब 100 निजी वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आयी थी। जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2019 को आगजनी तब शुरू हुई जब संयुक्त आयुक्त दक्षिणी रेंज देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बार-बार लोगों से अपील कर रहे थे कि कोई भी प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव न करे। लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।

chat bot
आपका साथी