पुलिस ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से छह रोहिंग्या को दबोचा

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक ने बताया कि छह जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ रोहिंग्या ट्रेन से आनंद विहार स्टेशन आने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपना जाल बिछाया जैसे ही राेहिंग्या बाहर आए पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें दबोच लिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:37 PM (IST)
पुलिस ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से छह रोहिंग्या को दबोचा
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से छह रोहिंग्या गिरफ्तार।

नई दिल्ली, शुजाउद्दीन। पूर्वी जिला पुलिस ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से छह रोहिंग्या को दबोचा है। यह सभी म्यांमार के नागरिक हैं, जो अवैध रूप से देश में घुसे हैं। इसमें तीन नाबालिग हैं, एक युवक व दो बुजुर्ग शामिल हैं। पटपड़गंज थाना पुलिस ने विदेशी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सभी को लामपुर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। पुलिस के अलावा कई सुरक्षा एजेंसी भी इनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि छह जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ रोहिंग्या ट्रेन से आनंद विहार स्टेशन आने वाले हैं। पटपड़गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपना जाल बिछाया, जैसे ही राेहिंग्या बाहर आए पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए लोगों में 10 व 14 वर्ष के दो किशोर, 15 वर्षीय एक किशोरी और 60 और 50 वर्ष के दो बुजुर्ग के साथ ही 31 साल का एक युवक शामिल हैं। पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची और इनसे पूछताछ की। इन्होंने बताया कि कुछ वक्त पहले ही म्यांमार का बार्डर पार कर अवैध रूप से भारत में आएं हैं। त्रिपुरा से ट्रेन के जरिये दिल्ली पहुंचे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

इधर, द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरी किशन के रूप में हुई है। हरी किशन घर के कार्य से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी समय हादसा हुआ। राहगीर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि वाहन के बारे में पता किया जा सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरी किशन बापरौला के नंगली विहार एक्सटेंशन में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी व दस माह का बेटा है। 14 जनवरी को वह घर के किसी कार्य से निकले थे। मेट्रो पिलर संख्या 810 के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी