मनोज तिवारी ने अमेरिकी झंडा लगे युद्धपोत की फोटो की शेयर, आलोचना; भाजपा-BJP का हमला

मनोज तिवारी ने नौसेना दिवस पर एक तस्वीर पोस्ट कर बधाई दी जिसमें दो युद्धपोत हैं। एक युद्धपोत में अमेरिका का झंडा लगा हुआ है और इसे लेकर ट्विटर पर उनकी आलोचना हो रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 09:58 AM (IST)
मनोज तिवारी ने अमेरिकी झंडा लगे युद्धपोत की फोटो की शेयर, आलोचना; भाजपा-BJP का हमला
मनोज तिवारी ने अमेरिकी झंडा लगे युद्धपोत की फोटो की शेयर, आलोचना; भाजपा-BJP का हमला

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नौसेना दिवस पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के एक पोस्ट पर विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने नौसेना दिवस पर एक तस्वीर पोस्ट कर बधाई दी जिसमें दो युद्धपोत हैं। एक युद्धपोत में अमेरिका का झंडा लगा हुआ है और इसे लेकर ट्विटर पर उनकी आलोचना हो रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘अत्यंत साहस और निष्ठा भाव से राष्ट्र सेवा की सुरक्षा में समर्पित सभी भारतीय नौसैनिकों को नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर की कई लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। एक ट्विटर यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि आर्थिक मंदी का असर भाजपा आइटी सेल पर भी हुआ है। सस्ते एडिटिंग करने वालों को काम पर रख लिया है।’ एक यूजर कहते हैं ‘कम से कम जहाज तो हंिदूुस्तान के दिखा देते। वहीं, प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया के प्रभारी नीलकांत बख्शी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट में कोई गलती नहीं है। अध्यक्ष के ट्वीट की फोटो नौसेना की फोटो गैलरी से ली गई है। अमेरिका के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास के समय की भारतीय युद्धपोत आइएनएस राणा डी 52 की तस्वीर है। इसे लेकर विवाद करना गलत है।

बधाई ने खोली भाजपा की पोल : सुभाष चोपड़ा

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा अमेरिकी झंडे के साथ भारतीय नौसेना दिवस की बधाई देने पर दिल्ली कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मनोज तिवारी की यह हरकत न केवल भारतीय नौसैनिकों के साथ एक मजाक है बल्कि इससे भाजपा के कथित राष्ट्रवाद की भी कलई खुल गई है। चोपड़ा ने कहा है कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता अक्सर बिना सोचे कुछ भी कर गुजरते हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से भारतीय नौसेना दिवस की बधाई वाले संदेश का पोस्टर जारी करना भी है इसी तरह का कृत्य है। उन्होंने मनोज तिवारी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा। AAP प्रवक्ता राघव चड्ढ़ा ने नौसेना दिवस की बधाई अमेरिकी झंडे के साथ देने पर कहा कि यह दिखाता है कि भाजपा का राष्ट्रवाद, फर्जी राष्ट्रवाद है। मनोज तिवारी ने ने जिस तरह भारतीय नौसेना का अपमान किया है। उसके लिए सार्वजनिक तौर पर मनोज तिवारी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं आप के प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा है कि बृहस्पतिवार तक मनोज तिवारी ने भारतीय नौसेना और देश की जनता से माफी नही मांगी तो इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी