Delhi: बहू ने छेड़छाड़ के केस में फंसाने की दी धमकी, पुलिस को किया कॉल; परेशान होकर ससुर ने खुद को लगाई आग

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में संपत्ति विवाद में बहू ने अपने अधेड़ ससुर को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार दोपहर को ससुर ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। (फोटो जागरण)

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 25 May 2023 10:20 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2023 10:20 PM (IST)
Delhi: बहू ने छेड़छाड़ के केस में फंसाने की दी धमकी, पुलिस को किया कॉल; परेशान होकर ससुर ने खुद को लगाई आग
इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार दोपहर को ससुर ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हर्ष विहार इलाके में संपत्ति विवाद में बहू ने अपने अधेड़ ससुर को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार दोपहर को ससुर ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

झुलसी हुई हालत में प्रताप सिंह को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है। हर्ष विहार थाना पुलिस पीड़ित का बयान ले रही है। साथ ही घर वालों से भी पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में प्राथमिकी नहीं हुई है।

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर 12:42 बजे सूचना मिली कि हर्ष विहार में एक शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली है। पुलिस घर पर पहुंची तो पता चला कि झुलसे हुए शख्स को अस्पताल ले जाया जा चुका है।

कई दिनों से चल रहा था विवाद

पुलिस अस्पताल पहुंची जहां पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके चार बेटे हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने 33 गज का प्लाट खरीदकर तीन मंजिला घर बनाया था। मकान के निर्माण में उसके बड़े बेटे कृष्णपाल 7.50 लाख रुपये दिए थे। बड़ा बेटा और उसकी पत्नी अपना रुपया वापस मांग रहे थे, न देने पर घर में आधा हिस्सा मांग रहे थे। कई दिनों से इस मामले को लेकर घर में विवाद चल रहा है।

बृहस्पतिवार को इस विवाद को सुलझाने के लिए पीड़ित ने रिश्तेदारों को घर बुलाया था। आरोप है बहू ने अपने ससुर को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी, उसने पुलिस को छेड़छाड़ को लेकर कॉल भी कर दिया थी। इससे परेशान होकर अधेड़ ने आग लगाई। जांच करने के बाद पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत करेगी।

रिपोर्ट इनपुट- शुजाउद्दीन

chat bot
आपका साथी