Coronavirus in Delhi: दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हजार के पार, नौ की मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल छह लाख 54 हजार 276 मामले आ चुके हैं। इनमें से छह लाख 37 हजार 238 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं नए मामलों के लगातार बढ़ने से मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 97.39 फीसद हो गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 11:34 AM (IST)
Coronavirus in Delhi: दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हजार के पार, नौ की मौत
लगातार दूसरे दिन 1500 से ज्यादा नए मामले।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से शुक्रवार को सक्रिय मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई। इतना ही नहीं संक्रमण दर भी बढ़कर 1.80 फीसद हो गई। इसके साथ ही एक दिन 231 नए कंटेनमेंट जोन भी बन गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1534 नए मामले सामने आए । जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई। साथ ही 971 मरीज ठीक हुए।

संक्रमण दर बढ़कर हुई 1.80 फीसद

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल छह लाख 54 हजार 276 मामले आ चुके हैं। इनमें से छह लाख 37 हजार 238 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, नए मामलों के लगातार बढ़ने से मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 97.39 फीसद हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 10,987 हो गई है। वहीं, मृत्युदर 1.68 फीसद है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6051 हो गई है। इस वजह से अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 1187 हो गई है। 18 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वालों की संख्या 3311 हो गई है।

24 घंटे में 85,092 सैंपल की जांच

राजधानी में अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 31 हजार 391 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 85,092 सैंपल की जांच हुई। जिसमें 1.80 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए।

एक दिन में 231 नए कंटेनमेंट जोन बने

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही नए कंनटमेंट जोन में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को एक दिन में 231 नए कंटेनमेंट जोन बने। इस वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या 1076 से बढ़कर 1307 हो गई है।

chat bot
आपका साथी