महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने मांगा PM मोदी व CM केजरीवाल का इस्तीफा

कांग्रेस नेता अमृता धवन ने दोनों सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में केजरीवाल नाकाम साबित हुए हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 03:34 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 03:34 PM (IST)
महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने मांगा PM मोदी व CM केजरीवाल का इस्तीफा
महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने मांगा PM मोदी व CM केजरीवाल का इस्तीफा

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली के साथ-साथ पूरे देशभर में महिला सुरक्षा को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र और दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता अमृता धवन ने दोनों सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में केजरीवाल नाकाम साबित हुए हैं। साथ ही कहा कि तिहाड़ में एक जल्लाद तक नहीं है, फांसी जैसी सजा के प्रावधान का क्या फायदा? अगर सरकारों के हाथ में कुछ है तो पीएम मोदी और दिल्ली के सीएम इस्तीफा दें। दिल्ली सरकार में एक महिला मंत्री तक नहीं है, ये महिला सुरक्षा की गंभीरता क्या समझेंगे?

chat bot
आपका साथी