यूपीः 7 फेरों से पहले दुल्हन बोली 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी', सामने आई हैरान करने वाली वजह

गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बरात जनपद मुरादाबाद के एक गांव से आई थी। बरात की चढ़त करने के बाद खाना चल रहा ता इसी बीच दूल्हा पक्ष की ओर से सोफा सेट को खराब बताया गया।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 09:07 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 09:07 AM (IST)
यूपीः 7 फेरों से पहले दुल्हन बोली 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी', सामने आई हैरान करने वाली वजह
यूपीः 7 फेरों से पहले दुल्हन बोली 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी', सामने आई हैरान करने वाली वजह
हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शादी का रिश्ता टूटने का अजब मामला सामने आया हैं। यहां के बहादुरगढ़ क्षेत्र में बरातियों द्वारा दहेज में दिए गए सोफा सेट में कमी निकालने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। चढ़त के बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच काफी गहमा गहमी हुई। शिकायत पर पुलिस ने कई बरातियों को हिरासत में लिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दोनों पक्षों में फैसला होने पर हिरासत में लिए गए लोगों को भी छोड़ दिया गया।

गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बरात जनपद मुरादाबाद के एक गांव से आई थी। बरात की चढ़त करने के बाद खाना चल रहा ता इसी बीच दूल्हा पक्ष की ओर से सोफा सेट को खराब बताया गया। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मनु चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं कराई है। हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया। 

chat bot
आपका साथी