Arun Jaitley Passes Away: जेटली को प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Arun Jaitley Passes away live updates भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का निधन हो गया है वह काफी दिनों से एम्‍स में इलाज के लिए भर्ती थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 07:21 AM (IST)
Arun Jaitley Passes Away: जेटली को प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Arun Jaitley Passes Away: जेटली को प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली,जेएनएन। Arun Jaitley Passes away live updates: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (66) Arun jaitley  का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 12:07 बजे अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में इलाज के लिए भर्ती थे। 

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 9 अगस्त से एम्स के आइसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही थी।

66 वर्षीय जेटली को एम्स में पिछले कई दिनों ने जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए हाल के दिनों में पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़े नेताओं ने अस्पताल का दौरा किया था। 

LIVE Updates:- 

- उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने अरुण जेटली के घर पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। 

Delhi: Vice President M Venkaiah Naidu pays tribute to former Union Finance Minister #ArunJaitley who passed away earlier today. pic.twitter.com/ozjyPk2Cx6

— ANI (@ANI) August 24, 2019

- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी पहुंचे अरुण जेटली के घर, जहां पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धांजलि दी। 

Delhi: Former PM Dr Manmohan Singh, Congress interim president Sonia Gandhi and Congress leader Rahul Gandhi, pay tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley who passed away earlier today. pic.twitter.com/YdNC0eaUJB — ANI (@ANI) August 24, 2019

 - दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman pays tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley, who passed away at All India Institute of Medical Sciences, earlier today. pic.twitter.com/LjnJDL2XrP — ANI (@ANI) August 24, 2019

- दिल्ली: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजू जनता दल (BJD) के सांसद पिनाकी मिश्रा ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

Delhi: Odisha Chief Minister Naveen Patnaik & Biju Janata Dal (BJD) MP Pinaki Misra pay tribute to former Union Finance Minister #ArunJaitley, who passed away earlier today. pic.twitter.com/clfKa918YW — ANI (@ANI) August 24, 2019

- दिल्ली: दिग्गज भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Delhi: Veteran BJP leader Lal Krishna Advani pays tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley, who passed away at All India Institute of Medical Sciences, earlier today. pic.twitter.com/oOBoU9veQO— ANI (@ANI) August 24, 2019

- दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर। उन्होंने अपने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जेटली को श्रद्धांजलि दी।

Delhi: Defence Minister Rajnath Singh lays wreaths, on his & Prime Minister Narendra Modi's behalf, on mortal remains of former Union Finance Minister Arun Jaitley. pic.twitter.com/kHFRb3X75F— ANI (@ANI) August 24, 2019

- दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूर्व वित्त मंत्री को दी श्रद्धांजलि।

Delhi: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, Union Minister Ravi Shankar Prasad pay tribute to former Finance Minister #ArunJaitley pic.twitter.com/BSAm9e0lKN— ANI (@ANI) August 24, 2019

- दिल्ली: कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने परिवार के साथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

Delhi: Congress leader Jyotiraditya Scindia along with his family, Delhi CM Arvind Kejriwal & Deputy CM Manish Sisodia, pay tribute to former Finance Minister #ArunJaitley, who passed away earlier today. pic.twitter.com/FNtlDST38y— ANI (@ANI) August 24, 2019

- दिल्ली: विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Delhi: External Affairs Minister Subrahmanyam Jaishankar pays tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley, who passed away at All India Institute of Medical Sciences, earlier today. pic.twitter.com/7pjZN2FkiX— ANI (@ANI) August 24, 2019

- दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को उनके आवास पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की।

Delhi: President Ram Nath Kovind pays tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley, who passed away at All India Institute of Medical Sciences, earlier today. pic.twitter.com/AZaxUZh0zO— ANI (@ANI) August 24, 2019

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देंगे।

Defence Minister Rajnath Singh to pay tribute to former Finance Minister #ArunJaitley, on behalf of Prime Minister Narendra Modi. Arun Jaitley passed away at All India Institute Of Medical Sciences, Delhi, earlier today. (file pics) pic.twitter.com/EEXbQYjKQ3— ANI (@ANI) August 24, 2019

- अरुण जेटली का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Delhi: Union Home Minister Amit Shah pays tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley, who passed away at All India Institute of Medical Sciences, earlier today. pic.twitter.com/C6VxsplH9L— ANI (@ANI) August 24, 2019

-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। उन्‍होंने अरुण जेटली को अपना बड़ा भाई और गुरु बताया। उन्‍होंने कहा कि मेरे लिए यह एक निजी क्षति है।

-केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को उनके घर पर ले जाया जा रहा है।  

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जेटली के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर बताया कि जल्द ही जेटली का शव उनके निवास पर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल सुबह करीब 10 बजे अंतिम दर्शन के लिए उनका शव भाजपा मुख्यालय पर रखा जाएगा। निगंबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया जाएगा।

— ANI (@ANI) August 24, 2019

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जेटली के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्हें याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने राजनीति में लंबा सफर तय किया जिसकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

— ANI (@ANI) August 24, 2019

-झारखंड सरकार ने शनिवार और रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। मुख्‍यमंत्री रघुवर सरकार ने कहा कि जेटली के निधन की खबर से दुखी हूं। भाजपा परिवार ने एक अभिन्न सदस्य को खो दिया है। मैं उनकी आत्‍मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। इस दुख की घड़ी में परिवार को भगवान दुख सहने की शक्‍ति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें: जब Arun Jaitley की बेटी की शादी में इकट्ठा हुए थे बड़े फिल्मी सितारे, देखें तस्वीरें

-राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया है। एक शानदार वकील, एक अनुभवी सांसद और एक प्रतिष्ठित मंत्री जिन्‍होंने राष्ट्र-निर्माण में बहुत योगदान दिया। 

-पीएम मोदी ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अरुण जेटली राजनीतिक दिग्गज थे। मैं ने एक दोस्‍त खो दिया है। वह एक मुखर नेता थे जिन्होंने भारत में स्थायी योगदान दिया। उनके निधन की सूचना से दुखी हूं। पीएम ने उनकी पत्‍नी संगीता और बेटे रोहन से बात कर संवेदना व्यक्त की। अरुण जेटली के परिवार ने कहा कि पीएम अपना विदेश दौरा रद ना करें।

-गृहमंत्री अमित शाह अपनी हैदराबाद की यात्रा को खत्‍म कर वापस दिल्‍ली आ रहे हैं। अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि यह मेरी लिए निजी क्षति है। मैंने ना सिर्फ पार्टी का एक नेता खोया है बल्‍कि मैंने अपने परिवार का सदस्‍य खो दिया है जो मेरे मार्गदर्शक रहे हैं।

- उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी अपनी यात्रा अधूरी छोड़ कर वापस दिल्‍ली आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि उनकी मौत एक निश्‍चित तौर पर देश और मेरे लिए बड़ी क्षति है। मेरे पास इस दुख को व्‍यक्‍त करने के लिए कोई शब्‍द नहीं हैं। वे एक शक्तिशाली बुद्धिजीवी, एक योग्य प्रशासक थे।

मई 2018 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन
बता दें कि अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बीमारी की वजह से वे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। अरुण जेटली का 14 मई 2018 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)में किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। इसके लिए उन्होंने अप्रैल, 2018 की शुरुआत से ही मंत्रालय आना बंद कर दिया था। इस दौरान पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते रहे।

सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन
अरुण जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हो चुका था। लंबे समय से मधुमेह के कारण वजन बढ़ने की समस्या के निदान के लिए यह ऑपरेशन किया गया था। यह ऑपरेशन पहले मैक्स हॉस्पीटल में हुआ था। लेकिन, बाद में कुछ दिक्कतें आने के कारण उन्हें एम्स स्थानांतरित किया गया था। कुछ साल पहले उनके हृदय का भी ऑपरेशन हुआ था। 

इतिहास रचने वाले 6 पूर्व CM समेत देश ने खोया इन दिग्गज नेताओं को, ये हैं कुछ अजब संयोग

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अरुण जेटली की अन्‍य खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक 

chat bot
आपका साथी