Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP का बड़ा एलान, संजय सिंह ने बता दी 90 सीटों की रणनीति

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 06:25 PM (IST)

    आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के साथ हरियाणा में चुनावी मैदान में उतरेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। हम एक अच्छा विकल्प प्रदान करने का वादा करते हैं। केजरीवाल मॉडल दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया है। अमेरिका की राष्ट्रपति की पत्नी मेलेनिया ट्रंप भी भारत आती हैं तो दिल्ली के केजरीवाल मॉडल वाले स्कूल को देखना चाहती हैं।

    Hero Image
    आप सांसद संजय सिंह ने कहा- पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर लड़ेगी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को हरियाणा के सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढ़ांडा मौजूद रहे। संजय सिंह ने भी इस दौरान संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां की सभी 90 सीटों पर दिल्ली मॉडल पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, "यह (हरियाणा) अरविंद केजरीवाल का जन्मस्थान है। उनका जन्म यहीं हुआ और उन्होंने आगे चलकर राजनीति में नाम कमाया। हमने एक नारा दिया है- बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल। लोग सभी पार्टियों के नेताओं से त्रस्त हैं। हमने पिछले 10 वर्षों में देखा है कि डबल इंजन सरकार ने राज्य को कैसे खराब कर दिया है। सेना अनुबंध के माध्यम से काम कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। किसानों को अच्छी कीमत नहीं मिल रही है।"

    केजरीवाल मॉडल दुनिया भर में फेमस: संजय सिंह

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन मुद्दों के साथ चुनाव में उतरेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। हम एक अच्छा विकल्प प्रदान करने का वादा करते हैं। केजरीवाल मॉडल दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया है। अमेरिका की राष्ट्रपति की पत्नी मेलेनिया ट्रंप भी भारत आती हैं तो दिल्ली के केजरीवाल मॉडल वाले स्कूल को देखना चाहती हैं। पंजाब में भी हमने बेहतर काम किया है। भगवंत मान के नेतृत्व में 43,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई हैं।"

    जनता खट्टर-सैनी के इंजन को बदलेगी: संजय सिंह

    उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है। दिल्ली के काम की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। हरियाणा के हाल को भी बदलने के लिए इस बार हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी और खट्टर-सैनी के इंजन को बदलेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। AAP ने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है। अब हरियाणा में युवाओं और किसानों को उनका सही हक भी AAP ही दिलाएगी।

    यह भी पढ़ेंः तिहाड़ में वकीलों के साथ दो अतिरिक्त बैठक चाहते हैं केजरीवाल, दिल्ली HC ने CM की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित