दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर दी यूपी और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

अंतरराज्यीय बस परिचालन के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जितनी सीटें बसों में होंगी उतने ही यात्री सवार होंगे। खड़े होकर यात्रा करने की इजाज नहीं होगी। यात्रियों को बस में चढ़ाने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 02:09 PM (IST)
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर दी यूपी और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत
आनंद विहार बस अड्डे से सौ फीसद अंतरराज्यीय बसें चलेंगी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। छठ पर घर जाने वालों को परेशानी नहीं होगी। रविवार से आनंद विहार बस अड्डे से सभी अंतरराज्यीय बसें चलने लगेंगी। दिल्ली सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। बस अड्डे की व्यवस्था संभाल रहे दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीडीआइसी) के अधिकारी ने बताया कि आदेश मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सड़क परिवहन निगम को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है आज से ये सेवाएं शुरू भी हो जाएंगी।

कोरोना संक्रमण काल से पहले इस बस अड्डे से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सड़क परिवहन निगम की 1210 बसें चलती थीं। लॉकडाउन लागू होने पर मार्च अंत में इन बसों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। सात माह के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली सरकार ने तीन नवंबर से 50 फीसद अंतरराज्यीय बसों को परिचालन शुरू किया गया था। जिसके तहत यहां से 605 अंतरराज्यीय बसें चल रही थीं।

दिल्ली सरकार ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

अब दिल्ली सरकार ने 15 नवंबर से आनंद विहार बस अड्डे से सौ फीसद अंतरराज्यीय बसें चलाने का आदेश दे दिया है। जिसके तहत इस बस अड्डे से उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की 1005, उत्तराखंड सड़क परिवहन निगम की 125 और उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर की 80 बसें चलने लगेंगी।

बसों में खड़े होकर यात्रा की नहीं इजाजत

अंतरराज्यीय बस परिचालन के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जितनी सीटें बसों में होंगी, उतने ही यात्री सवार होंगे। खड़े होकर यात्रा करने की इजाज नहीं होगी। यात्रियों को बस में चढ़ाने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। बसों को सैनिटाइज भी करना होगा।

बता दें कि छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में टिकट नहीं  मिलने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब सभी बसें चलने से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी