IndiGo ने AAP नेता संजय सिंह को फ्लाइट पर चढ़ने से रोका, इंडिगो पर दुर्व्यवहार का आरोप

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इंडिगो एयरलाइन्स पर फ्लाइट में चढ़ने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री से की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 10:05 PM (IST)
IndiGo ने AAP नेता संजय सिंह को फ्लाइट पर चढ़ने से रोका, इंडिगो पर दुर्व्यवहार का आरोप
IndiGo ने AAP नेता संजय सिंह को फ्लाइट पर चढ़ने से रोका, इंडिगो पर दुर्व्यवहार का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को फ्लाइट पर चढ़ने नहीं दिया गया। आरोप है कि देर से पहुंचने के कारण उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने से रोका गया। संजय सिंह को रविवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भोपाल के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। संजय सिंह ने इस मामले को ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद उन्होंने यात्रा के लिए एयर इंडिया से दूसरी टिकट बुक कराई।

संजय सिंह ने कहा कि बोर्डिंग पास मौजूद होने और सुरक्षा जांच के बावजूद इंडिगो स्टाफ ने उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया। जिस पर उन्होंने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से भी की है। उन्हें बताया है कि कैसे इंडिगो स्टाफ यात्रियों से पेश आता है। फिलहाल इस मामले में एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ट्वीट में संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टैग करते हुए लिखा कि प्लीज सीसीटीवी चेक कराएं। मेरे सामने एक गर्भवती महिला इंडिगो जी06ई के मैनेजर विक्रम से रो कर अनुरोध कर रही थी मैं टाइम से पहुंच गई, मेरे बच्चे हैं मुझे जाने दीजिए। दो सिख परिवार निवेदन कर रहे थे कि हम 5 मिनट पहले पहुंचे हमें जाने दीजिए। लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था।

संजय सिंह के ट्वीट का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर ही जवाब दिया। संजय सिंह ने कहा कि उनके मामले में कार्रवाई हो या न हो लेकिन गर्भवती महिला और बाकी यात्रियों तो जिस तरह से परेशान किया गया उस पर जरूर कार्यवाई करने की कृपा करें।

वहीं IndiGo ने इस पूरे मामले के लिए दुख जताया है। ट्वीट कर इंडिगो की तरफ से कहा गया कि नियम यात्रियों के हित के लिए ही बने हुए हैं। हमारी टीम ने आपके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास किए।

संजय सिंह के अनुसार, वह भोपाल बैंक कर्मचारियों के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास बोर्डिंग पास था और सुरक्षा जांच भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद फ्लाइट पर चढ़ने से रोका गया।

इसे भी पढ़ेंः तस्वीरेंः पहले ही दिन ट्रैफिक नियम तोड़ने पर दिल्ली में ऐसा दिखा नजारा, आज से लागू है नया रूल

chat bot
आपका साथी