दिल्ली से यूपी तक ऑक्सीमीटर की कमी नहीं होने दी जाएगी : रामराज तिवारी

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मनोनीत पार्षद रामराज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सी मित्र बनाने की शुरुआत की है। इसी के तहत यह कार्य किया जा रहा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 03:36 PM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 03:39 PM (IST)
दिल्ली से यूपी तक ऑक्सीमीटर की कमी नहीं होने दी जाएगी : रामराज तिवारी
दिल्ली से यूपी तक ऑक्सीमीटर की कमी नहीं होने दी जाएगी : रामराज तिवारी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मनोनीत पार्षद रामराज तिवारी ने कहा कि दिल्ली से लेकर यूपी तक ऑक्सीमीटर की कमी नहीं होने दी जाएगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति में खुद के स्वास्थ्य की जांच के लिए ऑक्सीमटर का अहम रोल होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सी मित्र बनाने की शुरुआत की है। इसी के तहत यह कार्य किया जा रहा है। यह बात रामराज तिवारी ने पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूर्वी निगम मुख्यालय में ऑक्सी मीटर वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मनोज त्यागी को 100 ऑक्सीमीटर सौंपे। तिवारी ने बताया कि सांसद संजय सिंह और आप नेता दुर्गेश पाठक के दिशा निर्देश में सभी जरूरतमंदों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत यूपी के प्रतापगढ़, जौनपुर और भदोही में कुल 500 ऑक्सीमीटर भेजे चुके हैं। मिर्जापुर और प्रयागराज में ऑक्सीमीटर शीघ्र भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां-जहां जरूरत हो रही है वहां ऑक्सीमीटर भेजा जा रहा है। अभी एक हजार ऑक्सीमीटर बांटे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगे जरूरत के हिसाब से इसकी संख्या में वृद्धि की जाएगी। ऑक्सीमीटर जिन्हें दिया जा रहा है उन्हें अपने आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण की स्थित में शरीर में ऑक्सीजन स्तर कम हो जाता है। इससे पल्स व ऑक्सीजन की मात्रा आसानी से देखी जा सकती है। जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी