Move to Jagran APP

सुनीता केजरीवाल ने रोड शो में किया लोगों को संबोधित, पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार के पक्ष में मांगा वोट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रोड शो के लिए कल्याणपुरी पहुंचीं हैं। वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में वोट मांग रही हैं। कार के सनरूफ से बाहर आकर वह लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं। उनके साथ कुलदीप कुमार भी हैं। बता दें सुनीता केजरीवाल ने आज से लोकसभा चुनाव प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Published: Sat, 27 Apr 2024 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 06:03 PM (IST)
सुनीता केजरीवाल के रोड शो से AAP प्रचार अभियान शुरू।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रोड शो के लिए कल्याणपुरी पहुंचीं हैं। वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में वोट मांग रही हैं। कार के सनरूफ से बाहर आकर वह लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं। उनके साथ पार्टी समर्थकों का बड़ा हुजूम देखा जा रहा है। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर उनका स्वागत कर रहे हैं।

loksabha election banner

वहीं सुनीता केजरीवाल ने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "एक महीने से उन्होंने आपके सीएम और मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल रखा है। अभी तक किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है। वे कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर जांच 10 साल तक चलेगी तो क्या वे उसे 10 साल तक जेल में रखेंगे? यह तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 22 साल से शुगर के मरीज हैं और 12 साल से इंसुलिन पर हैं। क्या वे अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं? मुझे पता है आपलोग उनसे प्यार करते हो और यही उनकी समस्या है। इसमें केजरीवाल की क्या गलती है?

भारत मां को तानाशाही की जंजीरों से आजाद कराओ: सुनीता

सुनीता केजरीवाल ने कहा- अरविंद केजरीवाल शेर हैं शेर। उन्हें कोई झुका नहीं सकता, कोई तोड़ नहीं सकता। अरविंद केजरीवाल भारत मां के सच्चे लाल हैं। आज मैं भारत मां की बेटी आपसे निवेदन करती हूं कि भारत मां को तानाशाही से बचा लो। 25 मई को आप अपने वोट की ताकत से भारत मां को तानाशाही की जंजीरों से आजाद करा लो।

मोदी सरकार के जुर्म का जवाब देने लिए मैदान में: संजय सिंह

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रोड शो पर कहा कि जब देश के तानाशाह ने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाल दिया है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल जी पूरी बहादुरी से मोदी सरकार के जुर्म का जवाब देने के लिए मैदान में हैं। आज कुलदीप कुमार के लिए विशाल रोड शो करके जनता से जेल का जवाब वोट से देने की अपील कर रहीं हैं।

पंजाब, गुजरात और हरियाणा भी जाएंगी सुनीता

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार को सुनीता केजरीवाल पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रोड शो के साथ प्रचार की शुरुआत करेंगी। इसके बाद रविवार को वह पश्चिमी दिल्ली में रोड शो करेंगीं। वह दिल्ली के बाद पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी।

'केजरीवाल को गिरफ्तार कर भाजपा को पड़ा उल्टा'

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने का भाजपा का दाव सौ प्रतिशत उल्टा पड़ गया है। पूरे देश में जनता केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है और वोट से इसका जबाव देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जान ले- दिल्ली,पंजाब और पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं ; जनता केजरीवाल को आशीर्वाद और ''आप'' को वोट जरूर देगी।

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली सरकार की रुचि केवल सत्ता हथियाने में, जमीनी स्तर पर हालात बहुत खराब', दिल्ली हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.