दक्षिण दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम को AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा ने दी HC में चुनौती

Raghav Chadha challenging South Delhi Lok Sabha results 2019 दक्षिणी दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम को AAP के नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 06:13 PM (IST)
दक्षिण दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम को AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा ने दी HC में चुनौती
दक्षिण दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम को AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा ने दी HC में चुनौती

नई दिल्ली, एएनआइ। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। राघव चड्ढा की तरफ से दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी दी है। बता दें कि राघव चड्ढा दक्षिणी दिल्ली से आप के उम्मीदवार थे। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को विजयी घोषित किया गया था।

दक्षिण दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने आप उम्मीदवार राघव चड्ढा को साढ़े लाख से अधिक मतों से हराया था। बिधूड़ी को कुल 687014 वोट मिले थे। 'आप' के राघव चड्ढा 319971 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंदर थे जिन्हें 164613 वोट मिले थे।

राघव चड्ढा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए थे संगीन आरोप
आम आदमी पार्टी के दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार राघव चड्ढा ने चुनाव के दिन संगम विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया था। चड्ढा का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ता स्याही हटाने के बाद बार-बार वोटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि 'भाजपा कार्यकर्ता संगम विहार में एक मतदान केंद्र में घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने यहां चार बार मतदान किया'। उन्होंने दावा किया था कि चुनाव जीतने के लिए ऐसी रणनीति का इस्तेमाल उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी कर रहे हैं।

बिधूड़ी ने की थी केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी
बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसकी शिकायत भी AAP के प्रत्याशी राघव चड्ढा ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में शिकायत दी थी। इसके साथ ही उन्होंने बिधूड़ी की आवाज वाली एक सीडी भी आयोग और दिल्ली पुलिस को भेजी थी।
 

दिल्ली-NCR की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी