निगम की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने का आप ने बनाया प्लान, जानें पूरी डिटेल

चुनाव जीतने के लिए मजबूत प्रत्याशी की भी जरूरत होती है। आप को कद्दावर नेताओं की तलाश भी है। इस पर आप काम कर रही है। इस कार्य में भी आप के पांचों नेता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:13 PM (IST)
निगम की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने का आप ने बनाया प्लान, जानें पूरी डिटेल
चुनाव नजदीक आते देख आप ने नगर निगमों पर बढ़ाया फोकस।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। चुनाव नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगमों पर फोकस बढ़ा दिया है। भाजपा को घेरने के लिए पार्टी ने पांच नेताओं को सक्रिय कर दिया है। जिन नेताओं को भाजपा को घेरने की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा, दिलीप पांडेय और आतिशी का नाम शामिल हैं। बड़े मुद्दों पर पार्टी के प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन मोर्चा संभालेंगे।

निगम की सत्ता से भाजपा को बेदखल करना मकसद

आप का मकसद निगम की सत्ता से भाजपा को बेदखल करना है। तीनों नगर निगमों में एक साथ अगले साल मार्च में चुनाव होने हैं। तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 272 वार्ड हैं। तीनों नगर निगमों को मिलाकर आप के पास इस समय 50 से अधिक निगम पार्षद हैं।

कुछ नेता आए और कुछ आने वाले हैं आम आदमी पार्टी में शामिल होने

भाजपा और कांग्रेस छोड़कर भी कई निगम पार्षद अब तक आप में शामिल हो हुए हैं। इन दलों से अभी कई और आप में आने को तैयार हैं। कुछ का फाइनल हो चुका है तो कुछ की बात चल रही है। दरअसल, यह सब निगमों को लेकर हो रही राजनीति का ही एक हिस्सा है।

आम आदमी पार्टी को है कद्दावर नेताओं की तलाश

चुनाव जीतने के लिए मजबूत प्रत्याशी की भी जरूरत होती है। आप को कद्दावर नेताओं की तलाश भी है। इस पर आप काम कर रही है। इस कार्य में भी आप के पांचों नेता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही इन नेताओं को निगमों से संबंधित उन मुद्दों को उठाने को कहा गया है जो निगमों से संबंधित हैं और सीधे तौर पर जनता से जुड़े हैं।

chat bot
आपका साथी