दिल्ली में चाइनीज मांझे की चपेट में आया एक कौवा, पढ़िये- कैसे बची उसकी जान

फायरकर्मियों की आधे घंटे की मशक्कत के बाद कौवे को निकाल लिया। बताया जा रहा है कौवे का एक पंख बुरी तरह कट गया है। कर्मी लाल किले के पास पक्षी अस्पताल में कौवे को भर्ती कराया गया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 02:23 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 02:23 PM (IST)
दिल्ली में चाइनीज मांझे की चपेट में आया एक कौवा, पढ़िये- कैसे बची उसकी जान
दिल्ली में चाइनीज मांझे की चपेट में आया एक कौवा, पढ़िये- कैसे बची उसकी जान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली में चाइनीज मांझे इंसानों के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं।  शनिवार को चाइनीज मांझ की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई थी, तो सोमवार को जाकिर हुसैन कालेज के पास मांझे में एक कौवा फंस गया था। इस बीच वहां मौजूद राहगीर फैजान ने फायर विभाग को इसकी जानकारी दी। फायरकर्मियों की आधे घंटे की मशक्कत के बाद कौवे को निकाल लिया। बताया जा रहा है कौवे का एक पंख बुरी तरह कट गया है। कर्मी लाल किले के पास पक्षी अस्पताल में दाखिल कराने ले गए हैं।

चीनी मांझे से बाइक सवार का गला कटा, मौत

मंगोलपुरी इलाके में चीनी मांङो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का गला कट गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस लापरवाही से मौत की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

23 वर्षीय सौरभ दहिया परिवार के साथ नजफगढ़ इलाके में रहते थे। वह शनिवार दोपहर बाइक से कन्हैया नगर जा रहे थे। वह जैसे ही मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर पहुंचे चीनी मांझा उनके गले में लिपट गया। ऐसे में वह बाइक से नीचे गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। उन्हें रोहिणी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाइक के नंबर से मृतक का पता निकाला और स्वजन को घटना की जानकारी दी। सौरभ अपने माता-पिता की एक मात्र संतान थे। उनके पिता ईश्वर दहिया का इलेक्ट्रानिक सामानों का कारोबार है।

अस्पताल पहुंचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

सौरभ जब बाइक से नीचे गिरे तो वहां से गुजर रहे कुछ लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनका वीडियो बनाते रहे। एक वीडियो वायरल भी हो गया, जिसमें वह सड़क पर औंधे मुंह पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके गले से खून बह रहा है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले की तलाश कर रही है, जिससे घटना के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।

chat bot
आपका साथी