कांग्रेस के साथ बढ़ रही सिद्धू की करीबी, सीएम केजरीवाल हुए परेशान

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कांग्रेस ने भी पत्ते खोल दिए हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस की चाल से चित केजरीवाल की परेशानी बढ़ गई है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2016 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2016 09:52 PM (IST)
कांग्रेस के साथ बढ़ रही सिद्धू की करीबी, सीएम केजरीवाल हुए परेशान

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी के साथ सिद्धू की सियासी वार्ता टूटने के तुरंत बाद कांग्रेस के प्रस्ताव ने केजरीवाल की नींद उड़ा दी है। जिसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर सिद्धू को पार्टी में शामिल करने की बेचैनी साफ दिखा दी।

केजरीवान ने ट्वीट में लिखा कि ‘नवजोत सिद्धू जी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। हमारा पक्ष रखना मेरी ड्यूटी है। हमारा इस महान क्रिकेटर से बहुत अच्छा संबंध है। उन्होंने मुझसे पिछले हफ्ते ही मुलाकात की। मुलाकात में कोई भी शर्त नहीं रखी। सिद्धू को सोचने के लिए समय की जरूरत है। हम इसका सम्मान करते हैं। सिद्धू एक अच्छे इंसान के साथ एक महान क्रिकेटर भी हैं। भले ही वे पार्टी में शामिल हो या नहीं लेकिन उनके प्रति मेरा सम्मान जारी रहेगा।‘

Wud Navjot Sidhu ji join AAP- lot of rumours? Its my duty to put forward our side. We have greatest greatest regard for this ckt legend(1/3)

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2016

कांग्रेस ने साधा सिद्धू से संपर्क

बता दें कि आम आदमी पार्टी से नवजोत सिंह सिद्धू की बातचीत टूटने की खबरों के तुरंत बाद कांग्रेस ने इस स्टार क्रिकेटर और पूर्व भाजपा नेता से सियासी संपर्क साधा है। पंजाब चुनाव के देखते हुए काग्रेस का सिद्धू को पार्टी में शामिल करने का प्रस्ताव केजरीवाल के लिए बैचेनी का सबब बन गया है।

केजरीवाल का फरमान, बोले- दिल्ली में इस साल नहीं खुलेगी शराब की नई दुकान

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सिद्धू को भविष्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद नंबर दो बनाने पर विचार कर सकती है। वैसे तो आधिकारिक रुप से अभी कांग्रेस और सिद्धू के बीच कोई सीधी वार्ता नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सियासी चैनलों के जरिए हो रहे संवाद में कांग्रेस के प्रस्ताव पर सिद्धू ने भी बातचीत की दिलचस्पी दिखाई है।

काग्रेस ने पूर्व भाजपा नेता को यह संदेश दिया है कि यदि वे कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उनके कद के मुताबिक सम्मान भी दिया जाएगा। साथ ही उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने पर विचार किया जा सकता है। सिद्धू की पत्‌नी नवजोत कौर के लिए भी कांग्रेस उचित राजनीतिक सम्मान देने का प्रस्ताव देने को तैयार है।

सत्ता मिलने के बाद 'लालू व मुलायम' हो गए हैं केजरीवालः योगेंद्र यादव

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी