अंशु प्रकाश के पैर पकड़ें मुख्यमंत्री: सिरसा

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में कार्यरत अधिकारी अपनी मांग पर पिछली 20 फरवरी से अडि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 09:13 PM (IST)
अंशु प्रकाश के पैर पकड़ें मुख्यमंत्री: सिरसा
अंशु प्रकाश के पैर पकड़ें मुख्यमंत्री: सिरसा

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली :

दिल्ली सरकार में कार्यरत अधिकारी अपनी मांग पर पिछली 20 फरवरी से अडिग हैं कि मुख्य सचिव से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल माफी मांगें। इसी बीच अकाली-भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली विधानसभा परिसर में शुक्रवार को इस मुद्दे पर पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के पैर पकड़कर अपने झूठ के लिए माफी मागनी चाहिए। वह पंजाब में मजीठिया से माफी मांग रहे हैं। मगर दिल्ली के अधिकारियों से उन्हें माफी मांगने में शर्म आती है, जो दिल्ली के विकास के लिए योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट की घटना घोर निंदनीय है। मुख्यमंत्री के निवास पर यह घटना हुई थी। मुख्यमंत्री को उसी समय मुख्य सचिव से माफी मांग लेनी चाहिए थी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठे हैं। वह कहकर पलट जाते हैं तो अब उन पर भरोसा कैसे किया जाए? इसलिए अरविंद केजरीवाल को तुरंत मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी