हरियाणा सरकार ने 1970 से रह रहे 2500 प्रवासियों के मकान तोड़े : सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने प्रवासी मजदूरों और कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा की भाजपा सरकार को घेरा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 08:14 PM (IST)
हरियाणा सरकार ने 1970 से रह रहे 2500 प्रवासियों के मकान तोड़े : सुशील गुप्ता
हरियाणा सरकार ने 1970 से रह रहे 2500 प्रवासियों के मकान तोड़े : सुशील गुप्ता

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने प्रवासी मजदूरों और कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा की भाजपा सरकार को घेरा है। गुप्ता ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने 1970 से रह रहे करीब 2500 प्रवासियों के मकानों को तोड़ दिया है और करीब 12 हजार प्रवासियों के घरों में बिजली-पानी की आपूर्ति रोक दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में हरियाणा की भाजपा सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी विरोध करती है और उनके पुनर्वास की मांग करती है। हरियाणा सरकार की नीति के मुताबिक 20 साल से अधिक समय से रह रहे किसी व्यक्ति की झुग्गी तोड़ने से पहले उसे आवास देने का प्रावधान है, केंद्र सरकार की नीति भी यही कहती है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र के तीनों कृषि कानूनों का विरोध करती है और 24 अक्टूबर को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का घेराव करेगी। हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, राज्य में प्रतिदिन चार दुष्कर्म और तीन हत्याओं के मामले दर्ज हो रहे हैं। हरियाणा में 2019 में 1,66,336 मुकदमे दर्ज किए गए थे, इनमें 1,11,323 मामले आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज किए गए थे।

chat bot
आपका साथी