आंध्र प्रदेश से एंबुलेंस से दिल्ली लाते थे गांजा, चार गिरफ्तार

एएसआइ हरफूल की टीम ने 17 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर मोरी गेट इलाके से शोलाई राज उर्फ अन्ना पोल्जू बाबू राव गुडेपु नागेश्वर राव व रमेश को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे छोटे तस्करों को गांजा की बड़ी खेप आपूर्ति करने आए थे। इनके पास से 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:25 PM (IST)
आंध्र प्रदेश से एंबुलेंस से दिल्ली लाते थे गांजा, चार गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश से एंबुलेंस से दिल्ली लाते थे गांजा, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गांजा तस्करी के आरोप में चार कुख्यात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित आंध्र प्रदेश से दिल्ली एंबुलेंस के जरिये गांजा लाते थे। आरोपितों से 181 किलो गांजा बरामद किया गया है।

उत्तरी जिला डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में शोलाई राज उर्फ अन्ना व रमेश मोरी गेट के रहने वाले हैं। पोल्जू बाबू राव व गुडेपु नागेश्वर राव विशाखापत्तनम, के रहने वाले हैं।

उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ को जिले में ड्रग्स का धंधा करने वाले लोगों व गुलाबीबाग के घोषित अपराधी राजीव को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। 9 अक्टूबर को पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। कुछ ही देर में राजीव के परिजन व इलाके का और घोषित अपराधी अधीर मौके पर पहुंच गया। सभी ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। राजीव से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर से गांजा लेकर जा रही सारिका नाम की महिला को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से प्लास्टिक के 41 पाउच मिले, जिसमें 108 ग्राम गांजा मिला। सारिका से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर को राजीव के घर से गांजा व स्मैक लेकर जा रही सीमा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 110 ग्राम गांजा व स्मैक बरामद हुआ। तीनों से पूछताछ के बाद 12 अक्टूबर को मजनूं का टीला से रोमा नाम की महिला को 106 ग्राम हेरोइन व स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। चारों से पूछताछ में पता चला कि इनके तार विशाखापत्तनम के ड्रग तस्कर से जुड़े हैं। उसके बाद एसीपी हरपाल सिंह, इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एएसआइ हरफूल ने 17 अक्टूबर को सूचना के आधार पर मोरी गेट इलाके से शोलाई, पोल्जू, गुडेपु व रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी