लॉकडाउन के बीच शुरू हो रही है भाजपा की राजनीतिक गतिविधि

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर दिल्ली भाजपा बृहस्पतिवार से विशेष अभियान शुरू कर रहा है। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान में मोदी सरकार की उपलब्धियां सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा और लोगों में मास्क भी वितरित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 07:53 PM (IST)
लॉकडाउन के बीच शुरू हो रही है भाजपा की राजनीतिक गतिविधि
लॉकडाउन के बीच शुरू हो रही है भाजपा की राजनीतिक गतिविधि

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली:

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर दिल्ली भाजपा बृहस्पतिवार से विशेष अभियान शुरू कर रही है। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान में मोदी सरकार की उपलब्धियां सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा और लोगों में मास्क भी वितरित किए जाएंगे।

लॉकडाउन लागू होने के बाद से भाजपा की राजनीतिक गतिविधि लगभग बंद है। इस अभियान के साथ पार्टी की राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधि में तेजी आएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिग करके रणनीति बनाई। यह अभियान दो जून तक चलेगा। बूथ स्तर पर चार कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। इनमें से दो कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की उपलब्धियां और कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को प्रचारित करेंगे। वहीं, दो कार्यकर्ता अपने बूथ पर सैनिटाइजेशन कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाना, अदालत द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर का मार्ग प्रशस्त करना, नागरिकता कानून में संशोधन सहित देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इसी तरह से कोरोना संकट से निपटने के लिए लॉकडाउन की घोषणा सहित कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। गरीब कल्याण के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है। 30 मई को जेपी नड्डा करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

30 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फेसबुक लाइव के जरिये कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दो जून तक प्रत्येक जिले या संसदीय क्षेत्र में वर्चुअल रैली होगी। इसे राष्ट्रीय या प्रदेश के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। प्रत्येक जिले से वर्चुअल रैली में 750 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी