गंभीर को बदनाम करने के लिए आप ने रची थी साजिश: भाजपा

पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के साथ भाजपा मजबूती के साथ खड़ी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आफ) की प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटकर उसका आरोप गंभीर पर लगाना एक साजिश है। आप नेताओं ने उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि यह आप नेताओं की घटिया राजनीति और हीन मानसिकता का प्रतीक है। बिना किसी भी सुबूत के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आरोप लगाना उनकी हताशा व निराशा को साफ दर्शाता है। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल किसी भी तरह का हथकंडा अपनाकर अपनी विफलताओं को छिपाना चाहते हैं। वह भाजपा उम्मीदवारों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 09:38 PM (IST)
गंभीर को बदनाम करने के लिए आप ने रची थी साजिश: भाजपा
गंभीर को बदनाम करने के लिए आप ने रची थी साजिश: भाजपा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के साथ भाजपा मजबूती के साथ खड़ी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आफ) की प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटकर उसका आरोप गंभीर पर लगाना एक साजिश है। आप नेताओं ने उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि यह आप नेताओं की घटिया राजनीति और हीन मानसिकता का प्रतीक है। बिना किसी भी सुबूत के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आरोप लगाना उनकी हताशा व निराशा को साफ दर्शाता है। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल किसी भी तरह का हथकंडा अपनाकर अपनी विफलताओं को छिपाना चाहते हैं। वह भाजपा उम्मीदवारों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गंभीर ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ मानहानि का केस करने के साथ ही आरोप साबित होने पर राजनीति छोड़ने की बात कही है। इस तरह की चुनौती देने की हिम्मत मुख्यमंत्री सहित किसी भी आप नेता में नहीं हैं क्योंकि वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया कि आप प्रत्याशी ने खुद पर्चा बंटवाने के बाद मीडिया के सामने रोकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की है।

प्रदेश प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कहा कि महिलाओं के ऊपर टिप्पणी निदनीय है और यह काम आप के नेताओं ने ही किया है। सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह की साजिश अक्सर आप करती रहती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी