मानव श्रृंखला बना किया मतदाताओं को जागरूक

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुना विहार के सर्वोदय कन्या विद्यालय के मैदान में शुक्रवार सुबह

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 09:15 PM (IST)
मानव श्रृंखला बना किया मतदाताओं को जागरूक

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

यमुना विहार के सर्वोदय कन्या विद्यालय के मैदान में शुक्रवार सुबह छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। यह कवायद उत्तर-पूर्वी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से आयोजित की गई थी।

उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ.नवलेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने की इस पहल को लेकर कई दिनों से स्कूली छात्राएं रिहर्सल कर रही थीं। उन्हें विशेष तौर से इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रक्रिया में ढाई हजार छात्राओं ने शिरकत कर वहां मौजूद अपने अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अजीमुल हक, एसडीएम यमुना विहार डेनियल मसीह, कार्यकारी उपमंडलीय दंडाधिकारी अमरनाथ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी