क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और सुधरेगा : मनोज तिवारी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में जल

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 04:34 AM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 11:03 PM (IST)
क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और सुधरेगा : मनोज तिवारी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में जल्द शिक्षा का स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में वर्तमान से भविष्य की इमारत का निर्माण होता है। हम जैसी नींव रखेंगे, इमारत वैसी ही खड़ी होगी। यही वह कारण है कि शिक्षा को जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण करार दिया गया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बच्चों को बेहतर और सुविधाजनक तरीके से शिक्षा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। मनोज तिवारी विद्यालय भवन के उद्घाटन के बाद दैनिक जागरण के साथ बातचीत कर रहे थे।

सांसद मनोज तिवारी और महापौर

मीनाक्षी ने जीवनपुर वार्ड में भगीरथी विहार में नगर निगम के प्राइमरी स्कूल का लोकार्पण किया। इस कार्य में लगभग तीन करोड़ तीन हजार रुपये की लागत आई है। स्कूल का विकास कार्य पूर्वी दिल्ली नगर निगम के परियोजना विभाग की ओर से किया गया। इस अवसर पर जोन के चैयरमेन व स्थानीय पार्षद संजय कौशिक ने बताया कि इस तीन मंजिला इमारत स्कूल भवन में 38 क्लास रूम, दो कार्यालय, एक कंप्यूटर कक्ष, एक बड़ा हाल प्रत्येक तल पर छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय व स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था होगी। भवन निर्माण में 18 माह का समय लगा। उन्होनें कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन व जोन में इस स्कूल के निर्माण कार्य को कई बार उठाया गया था। इस अवसर पर भाजपा नवीन शाहदरा जिले के उपाध्यक्ष डा. अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद उपाध्याय, प्रवीन निमेश निगम पार्षद स्वाती गुप्ता सुनील झा, सत्या शर्मा, कमलेश गर्ग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जीवनपुर मंडल के अध्यक्ष कन्हैया लाल, पूर्व निगम प्रत्याशी वीरसैन, मनीराम नागौरा, महामंत्री ओमदत्त शर्मा, चमन शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी