ICC World Cup 2019: टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर हुए शिखर धवन!

ICC World Cup 2019 भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 01:51 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 01:56 PM (IST)
ICC World Cup 2019: टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर हुए शिखर धवन!
ICC World Cup 2019: टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर हुए शिखर धवन!

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम के तूफानी ओपनर शिखर धवन वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में शिखर धवन चोटिल हो गए थे और फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं उतर सके थे। मंगलवार को  धवन के उंगूठे का स्कैन किया गया जिसमें साफ हो गया कि उंगूठे में फ्रेक्चर है। धवन इंग्लैंड में जारी वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वह  अगले तीन हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। 

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में धमाकेदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला गुरुवार को मजबूत न्यूजीलैंड से होना है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया महामुकाबले में शिखर धवन ने अपना 17वां वनडे शतक जड़ा और टीम की जीत की नींव रखी। उनकी इसी पारी के दम पर भारतीय टीम ने ये मैच अपने नाम किया लेकिन जीत का ये हीरो चोटिल हो गया। 

नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर शिखर धवन के बायें हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी जिसके लिए उनका इलाज चल रहा है। मैच के दौरान भी फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ब्रेक के दौरान उनकी जांच करते रहे। धवन 109 गेंद में 117 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे थे। उनके अंगूठे पर टेप लगा हुआ था और ऐहतियातन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान उन्होंने फील्डिंग नहीं की। रविंद्र जडेजा उनकी जगह फील्डिंग करने उतरे थे। 

ICC World Cup 2019 IND vs NZ: रद्द हो सकता है भारत-न्यूजीलैंड मैच, नॉटिंघम में हो रही है लगातार बारिश

इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।  

शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।


Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी