KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में Jonny Bairstow ने मचाया तहलका, 45 गेंद में जड़ा पंजाब के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए। पंजाब ने दो विकेट खोकर 262 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 108 रन और शशांक सिंह ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। बेयरस्टो ने 45 गेंद पर ताबतोड़ शतक जड़ा। इस दौरान 8 चौके और 9 छक्के जड़े।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Publish:Fri, 26 Apr 2024 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2024 12:01 AM (IST)
KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में Jonny Bairstow ने मचाया तहलका, 45 गेंद में जड़ा पंजाब के लिए दूसरा सबसे तेज शतक
Jonny Bairstow ने पंजाब किंग्स के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक। फोटो-BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 262 रन का स्कोर चेज कर डाला। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन लगाए थे। पंजाब की इस जीत में प्रभसिमरन, शशांक सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेयरस्टो ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन का जब स्कोर बनाया तो यह फैसला गलत लगा। हालाकिं, प्रभसिमरन और बेयरस्टो ने तेज शुरुआत की। दोनों पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने मोर्चा संभाला और तेज खेलते हुए 45 गेंद पर शतक जड़ा। वह पंजाब की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बने।

PBKS के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक (गेंद का सामना करके)

38 - डेविड मिलर बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013 45 - मयंक अग्रवाल बनाम आरआर, शारजाह, 2020 45 - जॉनी बेयरस्टो बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024 49 - रिद्धिमान साहा बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014 फाइनल

45 गेंद पर ठोका शतक

मई 2013 में मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 38 गेंद में शतक बनाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है। बेयरस्टो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने 2020 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ 45 गेंद पर शतक बनाया था। तीसरे स्थान पर रिद्धिमान साहा मौजूद हैं जिन्होंने 49 गेंद पर पंजाब के लिए शतक जड़ा है।

यह भी पढ़ें- KKR vs PBKS मैच में रचा गया इतिहास, 17 साल में पहली बार हुआ कारनामा; ईडन गार्डन्स का मैदान बना गवाह

That second 1️⃣0️⃣0️⃣ feeling 🫡

Appreciations from the dugout says it all 👏👏

Follow the Match ▶️ https://t.co/T9DxmbgIWu#TATAIPL | #KKRvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6yGynIZUut

— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2024

बेयरस्टो ने निभाई महत्वपूर्ण साझेदारियां

बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 93 की साझेदारी की। दूसरे विकेट के लिए राइली रूसो (26) के साथ 85 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शशांक सिंह (68 नाबाद) के साथ 37 गेंद पर नाबाद 84 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। जॉनी बेयरस्टो को इससे पहले खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- KKR vs PBKS: मिचेल स्टार्क प्लेइंग इलेवन से बाहर, 50 लाख के गेंदबाज ने किया डेब्यू; श्रेयस ने बताई पूरी सच्चाई

chat bot
आपका साथी