मुंबई के इस खिलाड़ी पर लगा तीन साल का बैन, कर दिया था कुछ ऐसा

एमसीए ने आपत्तिजनक बर्ताव के चलते मुंबई अंडर-16 के कप्तान मुशीर खान पर तीन साल का प्रतिबंध लगाए जाने का फैसला किया है।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:51 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:52 AM (IST)
मुंबई के इस खिलाड़ी पर लगा तीन साल का बैन, कर दिया था कुछ ऐसा
मुंबई के इस खिलाड़ी पर लगा तीन साल का बैन, कर दिया था कुछ ऐसा

मुंबई, जेएनएन। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने आपत्तिजनक बर्ताव के चलते मुंबई अंडर-16 के कप्तान मुशीर खान पर तीन साल का प्रतिबंध लगाए जाने का फैसला किया है। एमसीए ने कहा कि मुनीर खान पर लगाया गया ये बैन अन्य खिलाड़ियों के लिए सबक है।

अंडर-16 के खिलाड़ियों ने मुंबई क्रिकेट संघ के समक्ष आंध्र प्रदेश में दिसंबर में विजय मर्चेन्ट क्वार्टर फाइनल खेल से इतर मुशीर खान के ‘आपत्तिजनक बर्ताव करने की शिकायत के बाद उस पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मुशीर खान, सरफराज खान के छोटे भाई हैं। सरफराज अंडर-19 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी