IND VS SA : झूलन गोस्वामी ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

झूलन ने वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने के साथ-साथ, 50 से ज्यादा विकेट और 50 से ज्यादा कैच भी पूरे कर लिए।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 06 Feb 2018 02:56 PM (IST) Updated:Tue, 06 Feb 2018 08:21 PM (IST)
IND VS SA :  झूलन गोस्वामी ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
IND VS SA : झूलन गोस्वामी ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC वुमन चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 88 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के 84 और कप्तान मिताली राज की 45 रनों की पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम भारतीय टीम के सधे आक्रमण के सामने मात्र 125 रनों पर ढेर हो गयी। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने 4 विकेट लिए उनके अलावा शिखा पांडेय ने 3 और पूनम यादव को 1 विकेट मिला।

झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास

इस मैच में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। झूलन ने वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने के साथ-साथ, 50 से ज्यादा विकेट और 50 से ज्यादा कैच भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली झूलन गोस्वामी दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एलीसे पेरी के नजदीक पहुंची झूलन

35 वर्षीय झूलन एक ऑलराउंडर के तौर पर भारत की महिला टीम की खिलाड़ी हैं उनकी शानदार गेंदबाज के कायल तो सभी हैं लेकिन कभी-कभी वो टीम के लिए अपने बल्ले से भी अहम योगदान करती हैं। अब झूलन ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलीसे पेरी के रिकॉर्ड के काफी नजदीक पहुंच गई हैं। झूलन से पहले यह कारनामा इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स भी कर चुकीं हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी