हैप्पी बर्थडे डेविड शेफर्ड: जानें कितने अंधविश्वासी थे दुनिया के सबसे हिट अंपायर

मजाकिया डेविड शेफर्ड मैदान पर काफी अंधविश्वासी भी थे। जानिए, क्या करते थे वह खास मौकों पर।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Dec 2016 01:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2016 01:56 PM (IST)
हैप्पी बर्थडे डेविड शेफर्ड: जानें कितने अंधविश्वासी थे दुनिया के सबसे हिट अंपायर
डेविड शेफर्ड की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट में रुचि रखने वाले लोग डेविड शेफर्ड का नाम जरूर जानते होंगे। डेविड शेफर्ड अब इस दुनिया में नहीं हैं, पर उन्हें आज भी क्रिकेट का सबसे हिट अंपायर माना जाता है। वह 27 दिसंबर 1940 को पैदा हुए थे। दो महीने पहले 27 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। आइए उनके जीवन के बारे में कुछ मजेदार चीजें जानते हैं-

अंपायरों को लेकर कम ही खबरें सामने आती हैं, लेकिन शेफर्ड का मैदान पर किया जाने वाला 'नेल्सन डांस' बहुत मशहूर रहा है। जब भी किसी टीम का स्कोर 111 पहुंचता था, शेफर्ड अपनी एक टांग हवा में उठा लेते थे। वह ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि 111 को अनलकी स्कोर माना जाता है।

इतना ही नहीं, शेफर्ड एक बार भारत आए थे और उन्हें होटल में रूम नंबर 111 मिला था। उन्होंने उस रूम को लेने से इनकार कर दिया था, बाद में उनका रूम बदल दिया गया था। इसके अलावा 13 तारीख पर जब भी शुक्रवार पड़ता था तो अपनी अंगुली पर माचिस की तीली बांध लेते थे। इस तरह से वह मानते थे कि लड़की को छूने से गुडलक आता है। 13 तारीख पर शुक्रवार को भी बहुत अशुभ माना जाता है।

2003 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने सचिन-सहवाग के अलावा उस मैच में अंपायरिंग कर रहे डेविड शेफर्ड को गालियां दी थीं। इसके बाद अफरीदी को मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भरना पड़ा था और वह एक वनडे मैच के लिए बाहर भी हुए थे। सचिन के तूफानी 98 रनों के सामने सईद अनवर का शतक बेकार साबित हुआ था और भारत ने अहम मैच में पाकिस्तान को हराया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी