धौनी सिर्फ इन्हें फॉलो करते हैं आप भी जानिए कौन हैं वो

धौनी के फॉलोवर्स की कोई कमी नहीं है लेकिन वो खुद इन्हें फॉलो करते हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 23 May 2017 08:33 PM (IST)
धौनी सिर्फ इन्हें फॉलो करते हैं आप भी जानिए कौन हैं वो
धौनी सिर्फ इन्हें फॉलो करते हैं आप भी जानिए कौन हैं वो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के फैंस की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि धौनी किनको फॉलो करते हैं। 

सिर्फ बिग बी को फॉलो करते हैं धौनी
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एमएस धौनी के इंस्टाग्राम पर कुल 51 लाख फॉलोवर्स हैं। भारत ही नहीं विदेशों में भी धौनी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। धौनी के चाहने वाले चाहें जितने हों, लेकिन माही इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक शख्स को फॉलो करती हैं। जी हां, वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं।

बॉलीवुड से गहरा रहा है नाता

क्रिकेटर एमएस धौनी का न चाहते हुए भी बॉलीवुड से कुछ न कुछ कनेक्शन रहा है। शुरुआती करियर में धौनी का एक्ट्रेस दीपिका के साथ लव अफेयर चला था। हालांकि यह रिश्ता क्यों खत्म हो गया, यह कोई नहीं जानता। वहीं हाल ही में धौनी के जीवन पर बेस्ड मूवी आई थी। जिसमें माही की जिंदगी के उन पहलुओं को दिखाया गया जिससे फैन अंजान थे। इस फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत ने धौनी की भूमिका निभाई थी।

साभार : Inext live

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी