Ind vs SA: रोहित -मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए इतने ‘छक्के’ की बन गया रिकॉर्ड

पहले ही मैच में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 300 रन से उपर की साझेदारी निभाई और साथ ही छक्कों का रिकॉर्ड भी बना डाला।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 02:52 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 02:52 PM (IST)
Ind vs SA: रोहित -मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए इतने ‘छक्के’ की बन गया रिकॉर्ड
Ind vs SA: रोहित -मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए इतने ‘छक्के’ की बन गया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। यह जोड़ी पहली बार मैदान पर भारत के लिए पारी की शुरुआत करने उतरी थी। पहले ही मैच में इस जोड़ी ने 300 रन से उपर की साझेदारी निभाई और साथ ही छक्कों का रिकॉर्ड भी बना डाला।

रोहित और मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट के पहले दिन ही 202 रन की साझेदारी कर डाली। दूसरे दिन के खेल में इस जोड़ी ने स्कोर को 300 रन से पार पहुंचाया। भारतीय टेस्ट इतिहास में मजह तीसरी बार ऐसा हुआ था कि भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी ने 300 से उपर की साझेदारी निभाई। यह जोड़ी 317 रन पर जाकर टूटी लेकिन इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड बना डाला।

पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली ओपनिंग जोड़ी

रोहित और मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी के दौरान कुल 9 छक्के लगाए। इसमें से रोहित के बल्ले से कुल 6 छक्के निकले जबकि मयंक 3 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 176 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के लगाए। इससे पहले साल 1994 और 2009 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय ओपनर्स ने 8 -8 छक्के लगाए थे।

मयंक अग्रवाल ने जमाया दोहरा शतक

रोहित शर्मा ने जहां 176 रन बनाए और महज 24 रन से दोहरा शतक बनाने से चूके तो मयंक 215 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने बतौर ओपनर अपने पहले मैच में शतक बनाया तो मयंक टेस्ट करियर में पहली बार 100 रन के आंकड़े को छूने में कामयाब हुए। रोहित और मयंक दोनों ही 23 चौके और 6 छक्के लगाकर आउट हुए।

तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

रोहित और मयंक ने भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी निभाई। साल 1956 में पंकज रॉय और वीनू मांकड, साल 2006 में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बाद यह जोड़ी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली जोड़ी बनीं। 

chat bot
आपका साथी