Ind vs NZ: न्यूज़ीलैंड ने कर दी भारत की ऐसी दुर्गति, दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था ऐसा

Ind vs NZ: चौथे मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत की ऐसी दुर्गति की जो इससे पहले कभी नहीं हुई थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और भारतीय टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 11:33 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 05:18 PM (IST)
Ind vs NZ: न्यूज़ीलैंड ने कर दी भारत की ऐसी दुर्गति, दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था ऐसा
Ind vs NZ: न्यूज़ीलैंड ने कर दी भारत की ऐसी दुर्गति, दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था ऐसा

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत की ऐसी दुर्गति की जो इससे पहले कभी नहीं हुई थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और भारतीय टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई। इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने 93 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 14.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच को 14.4 ओवर में जीतकर न्यूज़ीलैंड ने भारत को सबसे बड़ा दर्द दिया।

न्यूज़ीलैंड ने दिया सबसे बड़ा दर्द

न्यूज़ीलैंड ने इस मैच में 14.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। न्यूज़ीलैंड ने 212 गेंदें शेष रहते ही ये मैच जीता।गेंदें शेष रहने के हिसाब से भारत के खिलाफ ये किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। जब 2010 में श्रीलंका ने भारत को दांबुला में 209 गेंदें शेष रहते हराया था।

New Zealand beat India by eight wickets!

Henry Nicholls and Ross Taylor chase down the paltry target of 93 in just 14.4 overs in the fourth ODI at Seddon Park.#NZvIND SCORECARD 👇https://t.co/goloMnOKex pic.twitter.com/3Bjxpfzpj8

— ICC (@ICC) January 31, 2019

भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा गेंद शेष रहते वनडे जीत 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड- 212 गेंदें शेष,  हैमिल्टन, 2019*

भारत बनाम श्रीलंका- 209 गेंदें शेष, दांबुला, 2010

भारत बनाम श्रीलंका- 181 गेंदें शेष, हंबनटोटा, 2012

भारत बनाम श्रीलंका-176 गेंदें शेष, धर्मशाला, 2017

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-174 गेंदें शेष, सिडनी, 1981

हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड हुआ और खराब

इस हार के साथ ही हैमिल्टन के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया। इस मैदान पर भारत का ये दसवां वनडे मैच रहा और टीम इंडिया की यहां पर ये सातवीं हार रही। इससे पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर नौ वनडे मैच खेले थे। इनमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। 

Ross Taylor 37* & Henry Nicholls 30* seeing the team home safely at Seddon Park. Scorecard | https://t.co/GB9AZdmmkL #NZvIND pic.twitter.com/0j5fIG9Upf — BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 31, 2019

ऐसी रही न्यूज़ीलैंड की पारी

न्यूज़ीलैंड की टीम 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम को 13 रन के स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल (14) का विकेट गंवा दिया। गुप्टिल को भुवनेश्वर कुमार हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद भुवी ने एक बार फिर भारत को सफलता दिलाई जब उन्होंने कीवी कप्तान केन विलियमसन (11) रन बनाकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद हेनरी निकोल्स और रॉस टेलर ने न्यूज़ीलैंड को बेहतरीन साझेदारी कर जीत दिला दी। निकोल्स 30 और रॉस टेलर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

A thumping 8-wicket win for New Zealand in the 4th ODI. Series 3-1 with one final ODI left to play #NZvIND pic.twitter.com/quqQzhUDJa— BCCI (@BCCI) January 31, 2019

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी