इविन लुइस ने ठोके 4 छक्के, भारत के खिलाफ T20I क्रिकेट में बना दिया छक्कों का रिकॉर्ड

India vs West Indies इविन लुइस भारत के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:53 PM (IST)
इविन लुइस ने ठोके 4 छक्के, भारत के खिलाफ T20I क्रिकेट में बना दिया छक्कों का रिकॉर्ड
इविन लुइस ने ठोके 4 छक्के, भारत के खिलाफ T20I क्रिकेट में बना दिया छक्कों का रिकॉर्ड

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ind vs WI: भारत के खिलाफ पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज इविन लुइस ने अपनी पारी की धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि उन्होंने सिर्फ 40 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी इस छोटी पारी में ही उन्होंने 4 शानदार छक्के लगाए। अपने इन छक्कों के दम पर इविन लुइस दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

इविन लुइस ने तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर था पर अब इविन लुइस उनसे आगे निकल गए हैं। इविन ने हैदराबाद में पहले टी 20 मैच के दौरान तीन शानदार छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया है। भारत के खिलाफ टी 20 मैचों में अब लुइस के कुल 25 छक्के हो गए हैं। वहीं इस मामले में 20 छक्कों के साथ शेन वॉटसन तीसरे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

इविन लुइस- 25 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल- 23 छक्के

शेन वॉटसन- 20 छक्के

लुइस ने खेली तेज पारी

भारत के खिलाफ लुइस ने हैदराबाद में अपनी पारी की शुरुआत तो काफी तेज तरीके से की और उन्होंने 17 गेंदों पर तीन चौके व चार छक्कों की मदद से 40 रन बना डाले। उनका स्ट्राइक रेट 235.29 का रहा। लुइस वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर LBW आउट हुए। लुइस के टी 20 करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक खेले सात मैचों में 47 की औसत से 282 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दो शतक भी लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 125 रन है। लुइस ने भारत के खिलाफ इन मैचों में चौके से ज्यादा छक्के लगाए हैं। उन्होंने सात मैचों में कुल 16 चौके व 25 छक्के लगाए हैं। 

chat bot
आपका साथी