IPL नहीं तो MS Dhoni ने खेत में शुरू किया काम, ट्रैक्टर लेकर कर रहे जोताई: VIDEO

क्रिकेट की दुनिया में परचम लहराने के बाद अब मिस्टर कूल धौनी खेती करेंगे। रांची के सिमलिया स्थित फार्म हाउस में ट्रैक्टर के साथ खेती करते धौनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 01:22 AM (IST)
IPL नहीं तो MS Dhoni ने खेत में शुरू किया काम, ट्रैक्टर लेकर कर रहे जोताई: VIDEO
IPL नहीं तो MS Dhoni ने खेत में शुरू किया काम, ट्रैक्टर लेकर कर रहे जोताई: VIDEO

जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास की खबरें लगातार आती रहती है। उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिरी वह अपने चहेते स्टार को दोबारा कब मैदान पर देख पाएंगे और उनके करियर का आखिरी मुकाबला कहां होगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर धौनी का ट्रैक्टर चलाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

धौनी ने अब तक इन सभी बातों पर चुप्पी साध रही है लेकिन इन सभी अटकलों को बीच खबर आ रही है कि संन्यास के बाद वह क्या करेंगे इसके संकेत दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक क्रिकेट की पिच को पढ़ने में महारथ रखने वाले धौनी अब खेत और मिट्टी का जानने की कोशिश करेंगे।

क्रिकेट की दुनिया में परचम लहराने के बाद अब मिस्टर कूल धौनी खेती करेंगे। रांची के सिमलिया स्थित फार्म हाउस में ट्रैक्टर के साथ खेती करते धौनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद उनके प्रशंसकों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया है कि धौनी का अगला कदम अब उन्नत खेती को समर्पित होगा।

Let’s start sowing the seeds ft. MS Dhoni..🤓#Dhoni #Ranchi #MahiWay pic.twitter.com/Z353QFSmJF

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) June 28, 2020

कोविड-19 के कारण जब देश में खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप है, धौनी ने खेती की दिशा में कदम बढ़ाया है। इससे पूर्व उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदी थी, जिसे चलाते हुआ उनका वीडियो वायरल हुआ था। इससे पहले लगभग चार महीने पूर्व अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में धौनी ने कहा था कि पिछले 20 दिनों से वे पपीते के बाद तरबूज की जैविक खेती का प्रशिक्षण ले रहे थे। लगभग एक साल से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं माही के संन्यास को लेकर जहां अटकलों का बाजार गर्म है, वहीं इन सबसे दूर माही अपने नए काम में लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी