BCCI का MS Dhoni को एक और झटका, अब पोस्टर से भी किया धौनी को गायब, भड़के फैंस

MS Dhoni out of BCCI official Indian cricket team instagram account अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किए गए पोस्टर से BCCI मे धौनी को बाहर रखा है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 04:50 PM (IST)
BCCI का MS Dhoni को एक और झटका, अब पोस्टर से भी किया धौनी को गायब, भड़के फैंस
BCCI का MS Dhoni को एक और झटका, अब पोस्टर से भी किया धौनी को गायब, भड़के फैंस

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल के शुरुआत में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने का फैसला लिया था। धौनी ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल में आखिरी बार भारत की तरफ से खेला था। अब धौनी को बीसीसीआई ने एक और झटका दिया है। अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किए गए पोस्टर से भी उनको बाहर कर दिया गया है।

महेंद्र सिंह धौनी को भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। धौनी भले ही इस वक्त भारतीय टीम का हिस्सा नही हैं और लंबे वक्त से क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्होंने अब तक संन्यास नहीं लिया है। धौनी के बगैर टीम इंडिया का नाम लिया जाना सही नहीं होगा खासकर तब जबकि वो अब भी सक्रिय हैं। धौनी को इस तरह से पोस्टर से बाहर रखने पर फैन काफी भड़के हुए हैं। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर धौनी के फैन अपनी पर आ गए तो 13 मिलियन तो एक झटके में 3 मिलियन बना देंगे। 

 

इंस्टाग्राम पर BCCI के आधिकारिक अकाउंट इंडियन क्रिकेट टीम के फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन (1 करोड़ 30 लाख) तक पहुंच गई है। अपने फैंस के इस प्यार का आभार BCCI ने शनिवार को एक पोस्टर के जरिए जताया। इस पोस्टर में 9 महिला और पुरुष क्रिकेटरों की तस्वीर नजर आई। हैरानी की बात यह थी कि इसमें महेंद्र सिंह धौनी नजर नहीं आ रहे हैं।

बीसीसीआई ने जो पोस्टर लगाई है उसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं। वहीं महिला टीम की खिलाड़ियों में से कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और पूनम यादव को शामिल किया।

तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, '13 मिलियन लोगों का मजबूत परिवार। आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।'

कभी भारतीय क्रिकेट का प्रमुख चेहरा हुआ करने वाले धौनी को इस तरह से हर जगह से हटाया जाना संकेत है कि अब उनका वक्त खत्म हो चुका है। धौनी को अब एक महान कप्तान के तौर पर याद किया जाएगा लेकिन वर्तमान टीम में उनकी वापसी बेहतर मुश्किल है। वैसे पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में उनको मौका दिए जाने की वकालत कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी