Gold Rate On 2 Sep: गिर गई सोने की कीमत, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव

Gold Rate Today चांदी में 1799 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 71202 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। PC Pexels

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 08:43 PM (IST)
Gold Rate On 2 Sep: गिर गई सोने की कीमत, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव
Gold Rate On 2 Sep: गिर गई सोने की कीमत, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के हाजिर भाव में बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 614 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव गिरकर 52,314 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को सोना 52,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

उधर चांदी की हाजिर कीमत में बुधवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 1,799 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 71,202 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 73,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अगर आपके बैंक ने BHIM-UPI या RuPay Card से लेनदेन पर काटा है शुल्क, तो मिलेगा रिफंड, जानिए क्यों

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो बुधवार को सोना गिरावट के साथ 1,963 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी 27.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि यूएस और चीन द्वारा विनिर्माण गतिविधियों में सुधार दिखाए जाने के बाद निवेशक जोखिम वाले एसेट्स की ओर जा रहे हैं, जिससे सोना अपनी बढ़त खो रहा है।

वहीं, रिलायंस सिक्युरिटीज के वरिष्ठ रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा, 'वैश्विक कीमतों में गिरावट के रुख के बाद घरेलू कीमतो में बुधवार दोपहर से गिरावट का दौर देखा गया।'

यह भी पढ़ें: (Fact Check: पुलिसवाले की पिटाई का फोटो गलत सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल)

घरेलू वायदा कीमतों की बात करें, तो एमसीएक्स पर पांच अक्टूबर 2020 का सोना बुधवार शाम 0.41 फीसद या 213 रुपये की गिरावट के साथ 51,289 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव इस समय 2.32 फीसद या 1,642 रुपये की गिरावट के साथ 69,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

chat bot
आपका साथी