Gold Price: सोने के वैश्विक हाजिर भाव में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए भाव

Gold Price ब्लूमबर्ग के अनुसार गुरुवार शाम वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.90 फीसद या 12.67 डॉलर की तेजी के साथ 1604.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

By Manish MishraEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 07:21 AM (IST)
Gold Price: सोने के वैश्विक हाजिर भाव में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए भाव
Gold Price: सोने के वैश्विक हाजिर भाव में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वैश्विक बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार शाम वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.90 फीसद या 12.67 डॉलर की तेजी के साथ 1,604.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, भारत में गुरुवार को रामनवमी होने के कारण सोने-चांदी का वायदा बाजार बंद रहा। उधर देश में 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के चलते सोने के घरेलू हाजिर बाजार गुरुवार को भी बंद रहे।

सोने की तरह ही चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में भी गुरुवार शाम तेजी देखी गई है। वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव गुरुवार शाम 3.27 फीसद या 0.46 डॉलर की बढ़त के साथ 14.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने-चांदी के अतिरिक्त अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, वैश्विक स्तर पर पैलेडियम का हाजिर भाव गुरुवार शाम 3.92 फीसद या 87.37 डॉलर की गिरावट के साथ 2,141.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, ब्लूमबर्ग के मुताबिक, प्लेटीनम का वैश्विक हाजिर भाव गुरुवार शाम 0.21 फीसद या 1.53 डॉलर की बढ़त के साथ 722.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस लॉकडाउन के चलते देश में आवश्यक सामानों और सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। लॉकडाउन के चलते देश में सोने का हाजिर बाजार गुरुवार को भी बंद रहा।

chat bot
आपका साथी