कच्चे तेल की कीमतें 60 से 65 डॉलर के आसपास

एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी का रूख देखने को मिल रहा है। फिलहाल डबल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। जानकारों के मुताबिक आगे भी कच्चे तेल की कीमतें इसी

By Shashi Bhushan KumarEdited By: Publish:Tue, 26 May 2015 09:05 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 09:28 AM (IST)
कच्चे तेल की कीमतें 60 से 65 डॉलर के आसपास

नई दिल्ली। एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी का रूख देखने को मिल रहा है। फिलहाल डबल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। जानकारों के मुताबिक आगे भी कच्चे तेल की कीमतें इसी दर पर स्थिर रहनेवाली है। हालांकि अमेरिका में मांग बढ़ी है, लेकिन साथ में ओपेक देशों में कच्चे तेल का उत्पादन भी बढ़ा है। इसलिए कीमतों में फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है।

वहीं, चीन और जापान में भी क्रूड की खपत बढ़ी है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर चीन में क्रूड आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल के दौरान चीन ने रोजाना 74 लाख बैरल क्रूड आयात किया है। जानकारों के मुताबिक 2015 की पहली तिमाही में चीन में आयात बढ़कर 75 लाख बैरल प्रति दिन पहुंच सकता है। वहीं, अप्रैल के दौरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड खपत करने वाला देश जापान में आयात 9.1 फीसदी बढ़कर 36.20 लाख बैरल रोजाना पहुंच गया है। दुनिया के दो बड़े क्रूड आयातक देश से मांग बढ़ने से कीमतों को सहारा मिल सकता है।

बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी