1 अक्टूबर से पीएनजी, सीएनजी होगी सस्ती!

सीएनजी और पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए राहत देने वाली खबर है। 1 अक्टूबर से देश भर में सीएनजी और पीएनजी की कीमत कम होने के संकेत मिले हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीएनजी और पीएनजी की कीमत में लगभग एक रुपये प्रति यूनिट की

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2015 03:40 AM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2015 06:33 AM (IST)
1 अक्टूबर से पीएनजी, सीएनजी होगी सस्ती!

नई दिल्ली। सीएनजी और पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए राहत देने वाली खबर है। 1 अक्टूबर से देश भर में सीएनजी और पीएनजी की कीमत कम होने के संकेत मिले हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीएनजी और पीएनजी की कीमत में लगभग एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्राकृतिक गैस की नई कीमत लागू होनी है। प्राकृतिक गैस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कम हुई है। इसके चलते 1 अक्टूबर से देश में भी प्राकृतिक गैस की कीमत कम होना लगभग तय है।

फार्मूले से घटेगी कीमत

गैस की कीमत तय करने का जो फार्मूला है उसके हिसाब से कीमत लगभग 4.2 डॉलर प्रति mmbtu बैठ रही है।सूत्रों के अनुसार, इसके मुताबिक सीएनजी और पीएनजी की कीमतें कम होना तय माना जा रहा है। फिलहाल, प्राकृतिक गैस की कीमत 5.05 डॉलर प्रति mmbtu है। इस हिसाब से सीएनजी और पीएनजी की कीमत में लगभग एक रुपये प्रति यूनिट की कमी की उम्मीद है। अगर फिलहाल की बात करें तो दिल्ली में सीएनजी की कीमत 38 रुपये प्रति किलोग्राम है। अगर कीमतें कम हुईं तो 1 अक्टूबर से यह 37 रुपये प्रति किलो हो सकती है। वहीं, दिल्ली में पीएनजी की कीमत 25.35 प्रति scm है जो 1 अक्टूबर से कम होकर 24.35 प्रति scm हो सकती है।

[साभार: आइ नेक्स्ट]

बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी