महिलाओं ने संभाली एयर इंडिया उड़ानों की कमान

सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया और कुछ निजी विमानन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अनूठे तरीके से मनाया। एयर इंडिया की चार उड़ानों की कमान पूरी तरह से महिला चालक दल के हाथों में रही। इस दौरान महिलाओं ने दो अंतरराष्ट्रीय और दो घरेलू विमानों को उड़ाया। सबसे दिलचस्प बात

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2015 04:59 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2015 06:46 AM (IST)
महिलाओं ने संभाली एयर इंडिया उड़ानों की कमान

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया और कुछ निजी विमानन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अनूठे तरीके से मनाया। एयर इंडिया की चार उड़ानों की कमान पूरी तरह से महिला चालक दल के हाथों में रही। इस दौरान महिलाओं ने दो अंतरराष्ट्रीय और दो घरेलू विमानों को उड़ाया। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि एक उड़ान का जिम्मा उन दो महिला पायलटों ने संभाला, जो 1985 में दुनिया में इस तरह का कारनामा करने वाले पहले समूह का हिस्सा थीं।

एयर इंडिया 1985 में चालक दल में सभी महिला सदस्यों वाली उड़ान संचालित करने वाली दुनिया की पहली विमानन कंपनी थी। एक विज्ञप्ति में एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू गंतव्यों के लिए चालक दल में सभी महिला सदस्यों वाली उड़ानों का संचालन किया। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में दिल्ली-मेलबर्न और मुंबई-मस्कट का संचालन किया गया। जबकि एआइ806 मुंबई-दिल्ली और एआइ475 दिल्ली-जोधपुर-मुंबई का संचालन किया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, इतिहास ने आज खुद को उस समय दोहराया, जब दिल्ली-मेलबर्न उड़ान एआइ302 (बी 787) का संचालन चालक दल के उन दो सदस्यों ने किया, जिन्होंने 30 साल पहले 1985 में तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस के 'फोक्कर फ्रेंडशिप' विमान को उड़ाया था। उन्होंने कोलकाता से सिल्चर तक विश्व में पहली बार चालक दल में सभी महिला सदस्यों वाली उड़ान का संचालन किया था। इस अवसर पर निजी विमानन कंपनियों 'स्पाइस जेट' और 'एयर कोस्टा' ने भी इस तरह की उड़ानों का संचालन किया।

स्पाइस जेट के मुख्य परिचालन अधिकारी संजीव कपूर ने बताया कि एयरलाइन ने 16 उड़ानों का संचालन किया, जिसके चालक दल के सदस्यों में सभी महिलाएं थीं। स्पाइस जेट नियमित रूप से इस तरह की उड़ानों का संचालन पूरे साल करेगी। उन्होंने कहा, 'हमने स्पाइस जेट में महिला दिवस के मौके पर प्रेरणादायी महिलाओं के योगदान और भूमिका का जश्न खास तरीके से मनाया।' एयर कोस्टा ने भी महिला चालक दल के साथ ऐसी विशेष उड़ानों का संचालन किया।

पुरुषों के बराबर वेतन के लिए महिलाओं को अभी लगेंगे 71 वर्ष

आइटीबीपी में पहली बार भर्ती होंगी महिला अधिकारी
chat bot
आपका साथी