केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

रामनगर नगर के सबुनी पोखरा माई स्थान के परिसर में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रविवार को किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 12:06 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 12:06 AM (IST)
केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

बगहा। रामनगर नगर के सबुनी पोखरा माई स्थान के परिसर में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रविवार को किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित परिवार संपर्क अभियान सह कमल ज्योति संकल्प पदयात्रा टोली प्रशिक्षण में मौजूद सांसद सतीश चंद्र दुबे ने प्रखंडवार समूह की समीक्षा करते हुए कहा कि तीन राज्यों में पार्टी की हार से सबक लेकर हमें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरत के अनुसार अपने कार्यकर्ताओं को जोड़ना सुनिश्चित करें। जिससे संगठन का विस्तार हो। स्थानीय विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि आगामी 20 तारीख से सभी लोक सभा के कार्यकर्ता अपनी टोली के साथ शक्ति केंद्र पंचायत के हर घर के हर व्यक्ति के पास पहुंचे। साथ ही केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उनके समक्ष रखें। साथ ही जिन लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। उनकी सूची भी बनाएं। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भीम साह ने भी सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, कन्या समृद्धि योजना आदि का लाभ बताते हुए इसे लोगों को बताने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राम ¨सह ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाते हुए लोक सभा चुनाव में कमर कसने की बात कही। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य मधुकर राय, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने भी कहा कि भाजपा को हराने एवं हटाने के लिए सभी भ्रष्ट पार्टियां एक हो गई है। इसे लोगों को बताना जरूरी है। लोक सभा प्रभारी विजय रंजन ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने की बात कही। इस कार्यक्रम का संचालन बेतिया के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडे ने किया। इस दौरान सुरेश गुप्ता, सूर्य प्रसाद ¨सह, शंभू गिरी, विनोद राम, सतीश वर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, पप्पू श्रीवास्तव, दीपक दुबे, दीपू श्रीवास्तव, चंद्रभूषण ¨सह, विजय गुप्ता, हरलाल चौधरी, दीनेश राव, लाल बाबु शर्मा, पंकज झुनझुनवाला, जनक साह, सोनू यादव, राम कृष्ण काजी, प्रमोद साह के साथ ही बेतिया जिला संगठन पदाधिकारी सह विधान सभा प्रभारी समेत अन्य प्रखंडों नगर एवं पंचायत स्तर के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी