परिवार नियोजन का साधन अपनाकर अनचाहे गर्भ से मुक्ति पाए

बगहा। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM (IST)
परिवार नियोजन का साधन अपनाकर अनचाहे गर्भ से मुक्ति पाए
परिवार नियोजन का साधन अपनाकर अनचाहे गर्भ से मुक्ति पाए

बगहा। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बगहा एक पीएचसी प्रबंधन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दंपती को दी। चिकित्सकों ने मेले में पहुंचे दंपती को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या बिस्फोट पर रोक के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। सभी लोगों को नियोजन से सम्बंधित विभिन्न साधन यथा महिला बंध्याकरण, पुरूष नसबंदी, अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन, कॉपर-टी, छाया गोली, कंडोम आदि के प्रयोग की विस्तृत जानकारी चिकित्सकों ने दी। कहा कि इन साधनों का प्रयोग कर आप अनचाहे गर्भ से बच सकते हैं। इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। बगहा एक पीएचसी प्रभारी डॉ. एसएन महतो ने बताया कि बढ़ती हुई जनसंख्या आज देश के लिये बड़ी चुनौती बन चुकी है। इसपर रोक लगाना बेहद आवश्यक है। परिवार नियोजन की जानकारी नहीं होने के कारण कुछ लोग इससे वंचित हैं। उन्होंने बताया की मेले के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी गई है। मेले में डॉ. महतो के अलावा महिला चिकित्सक रूबी कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार, पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार, परामर्शी रमेश रंजन, परिवार नियोजन परामर्शी राम किशोर शर्मा, केयर इंडिया के प्रखंड समन्वयक मो. अब्दुल्लाह, ए ग्रेड परिचारिका शहजादी खातुन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी