मौसम के तल्ख तेवर के बीच बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान

एक तरफ गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल है वहीं दूसरी तरफ बिजली की आंखमिचौनी से परेशानी और बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी रात में होती है जब उमस की वजह से लोगों की नींद उचट जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 12:49 AM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 12:49 AM (IST)
मौसम के तल्ख तेवर के बीच बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान
मौसम के तल्ख तेवर के बीच बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान

बगहा । एक तरफ गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल है, वहीं दूसरी तरफ बिजली की आंखमिचौनी से परेशानी और बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी रात में होती है, जब उमस की वजह से लोगों की नींद उचट जाती है। बीते कई दिनों से बिजली की आपूर्ति बदहाल है। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का फायदा जेनरेटर संचालन उठा रहे। संध्या पहर होते ही नगर में दर्जनों जेनरेटरों से आपूर्ति दी जाती है। नियमों को ताख पर रखकर अवैध रूप से बिजली बेची जा रही। न तो जेनरेटर संचालकों पर कार्रवाई और ना ही आपूर्ति व्यवस्था को सु²ढ़ करने की ओर विभाग का ध्यान है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा करते हुए नगर में केरोसिन का आवंटन रद कर दिया है। लेकिन, बिजली की बदहाल आपूर्ति के कारण लोग 60 से 70 रुपये प्रति लीटर की दर से केरोसिन खरीदने को विवश हैं। हालांकि, सर्दी के मौसम में विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ था। फिलहाल आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है और जेनरेटर संचालकों की चांदी कट रही है। नहीं की जा सकती है बिजली की बिक्री :-

नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति विद्युत का उत्पादन और बिक्री नहीं कर सकता है। आपूर्ति केवल विभाग से ही हो सकती है। बावजूद इसके बगहा में नियमों को सरेआम अंगूठा दिखाया जा रहा है और प्रतिदिन जेनरेटर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे संचालकों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर किया जाना चाहिए। लोगों ने कहा :-

गर्मी चरम पर है। ऐसे मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यवश बगहावासी बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने 24 घंटे आपूर्ति देने का दावा किया था। यह दावा अब खोखला साबित हो चुका है।

विष्णुप्रकाश गुप्ता, समाजसेवी विभाग के द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया गया था। लेकिन अब इस दावे की पोल खुल चुकी है। सरकार चुप्पी साधे बैठी है, आम आवाम परेशान है। इसपर तत्काल कोई पहल होनी चाहिए। ताकि आपूर्ति सुचारू रूप से मिले।

तुफैल अहमद, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर बदहाल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की वकालत की थी। इसके साथ केरोसिन के आवंटन को पून: बहाल करने की मांग भी की थी। फिलहाल गर्मी में लोग अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं।

जितेंद्र कुमार राव, अधिवक्ता सह उप सभापति नप बगहा विद्युत सब स्टेशन को 10 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने के कारण आपूर्ति बाधित होती है। फिर भी प्रतिदिन 20 से 22 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। जेनरेटर संचालकों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।

मनोज कुमार साह, सहायक अभियंता, बगहा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी