श्री महाविष्णु महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

राघोपुर। श्री श्री महाविष्णु महायज्ञ को लेकर राघोपुर के बहरामपुर पंचायत में गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में भारी संख्या में कुंवारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुईं। कलशयात्रा में 501 कुमारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:20 PM (IST)
श्री महाविष्णु महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा
श्री महाविष्णु महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

राघोपुर। श्री श्री महाविष्णु महायज्ञ को लेकर राघोपुर के बहरामपुर पंचायत में गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में भारी संख्या में कुंवारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुईं। कलशयात्रा में 501 कुमारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान काफी संख्या में गांव के युवा व बुजुर्ग हाथ में ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। कलशयात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया। बरामपुर घाट पर आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरी की इसके बाद कलशयात्रा नगर भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पुन: वापस पहुंची।

कलशयात्रा के साथ शुरू श्रीश्री महा विष्णु महायज्ञ 23 नवंबर तक चलेगा। यज्ञ समिति की सदस्य मुखिया शकुंतला देवी ने बताया कि यज्ञ के दौरान काशी से आए कलाकारों द्वारा रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यज्ञ संत लालदास जी महाराज की देखरेख में किया जाएगा। कलशयात्रा के दौरान यज्ञ समिति के बहरामपुर के पूर्व मुखिया मानिकचंद राय, सरपंच संजय राय, उप मुखिया सुरेश राय, बेनी लाल राय, लगन देव राय उर्फ नेताजी, विपिन कुमार यादव आदि काफी सक्रिय दिखें।

chat bot
आपका साथी