वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही देश हुआ आजाद : शर्मा

वैशाली। शहीद रामवृक्ष ब्रह्मचारी की 70 वीं पुण्यतिथि सोनपुर अंचल के सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के प

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 10:23 PM (IST)
वीर सपूतों  के बलिदान के कारण ही देश हुआ आजाद : शर्मा

वैशाली। शहीद रामवृक्ष ब्रह्मचारी की 70 वीं पुण्यतिथि सोनपुर अंचल के सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के पंचायत भवन में रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके द्वारा आजादी के लिए किए गए कार्यो की चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान संघ के उतरी बिहार के उपाध्यक्ष धर्मनाथ शर्मा ने कहा कि शहीद ब्रह्मचारी जैसे वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही देश ने स्वधानीता का सबेरा देखा। उन्होंने कहा कि शहीद ब्रह्मचारी का सपना था, समाज में समानता और समरसता। इस सपने को पूर्ण किए जाने की दिशा में कदम बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी क्रम में विजय कुमार शर्मा ने शहीद ब्रह्मचारी के जीवनवृत पर प्रकाश डाला। मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया दीपक शर्मा ने कहा कि शहीद ब्रह्मचारी के आदर्शों और विचारों पर चलकर ही हम समाज में समानता ला सकते हैं। इस अवसर पर कुमार अरूणेश सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। आरंभ में शहीद ब्रह्चारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

chat bot
आपका साथी