लो वोल्टेज से परेशान देसरी के उपभोक्ता

देसरी, वैशाली। देसरी उतरी क्षेत्र में लो वोल्टेज बिजली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। देसरी बा

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 10:10 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 10:10 PM (IST)
लो वोल्टेज से परेशान देसरी के उपभोक्ता

देसरी, वैशाली। देसरी उतरी क्षेत्र में लो वोल्टेज बिजली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। देसरी बाजार के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि देसरी को-आपरेटिव के पास कम क्षमता की जर्जर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। अधिक लोड होने के कारण पंखा भी सही ढंग से नहीं चल रहा है। इसी ट्रांसफार्मर से बर्फ की कई फैक्ट्रियों का भी कनेक्शन कर दिया गया है। गलत तरीके से इस्तेमाल से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कनेक्शन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से दुगना कनेक्शन चार्ज और बिजली बिल जमा ली जाती है। पावर डिस्ट्रीब्यूशन विभाग अच्छी सुविधा देने से परहेज कर रही है। खोकसा बभनी मठ से पूरब बने विद्युत स्टेशन से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलग फीडर बने हैं। मगर देसरी के लिए अब तक फीडर नहीं बन सका है। देसरी का कनेक्शन जफराबाद फीडर से जोड़ कर चलाया जा रहा है। इसके कारण भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इस तरह देसरी के उत्तरी क्षेत्र के उपभोक्ता विभागीय उपेक्षा के शिकार हैं।

chat bot
आपका साथी