विकास कार्यों की जानकारी आमलोगों तक पहुंचायें : राय

वैशाली। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को अपार सफलता मिली। पार्टी कार्यकर्ता

By Edited By: Publish:Mon, 08 Feb 2016 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2016 09:52 PM (IST)
विकास कार्यों की जानकारी आमलोगों तक पहुंचायें : राय

वैशाली। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को अपार सफलता मिली। पार्टी कार्यकर्ता नीतीश कुमार के दस वर्षों में किये गये विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों को दें। उक्त बातें पूर्व सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्र यादव के यहां आयोजित जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नव मनोनीत अध्यक्ष विनोद राय ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के माध्यम से ही हमें विधानसभा में सफलता तो मिली है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आम लोगों की समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से करें। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार ¨सह ने की। बैठक को कामेश्वर झा, राजू कुमार, फुदन राय, मो. सेवराती आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी