उपमुखिया ने अपनी कुर्सी गंवायी

सदर प्रखंड की इस्माइलपुर पंचायत में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बहस हुई। मत विभाजन के बाद उप मुखिया प्रमिला देवी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। प्रस्ताव के दौरान प्रमिला देवी के पक्ष में मात्र एक वह भी स्वयं उन्हीं का पड़ा। जबकि विरोध में कुल 10 मत पड़े।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 08:08 PM (IST)
उपमुखिया ने अपनी कुर्सी गंवायी
उपमुखिया ने अपनी कुर्सी गंवायी

वैशाली। सदर प्रखंड की इस्माइलपुर पंचायत में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बहस हुई। मत विभाजन के बाद उप मुखिया प्रमिला देवी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। प्रस्ताव के दौरान प्रमिला देवी के पक्ष में मात्र एक वह भी स्वयं उन्हीं का पड़ा। जबकि विरोध में कुल 10 मत पड़े।

लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक सब इंस्पेक्टर के साथ लगभग दो दर्जन महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान तैनात थे। इसके अलावा हाजीपुर प्रखंड मुख्यालय की ओर से मजिस्ट्रेट के रूप में कनीय अभियंता अर¨वद कुमार, जीपीएस अशोक ¨सह, पंचायत सचिव राज नारायण पटेल एवं नवीन कुमार को भेजा गया था। पंचायत कार्यालय भवन में बहस के दौरान उपस्थित वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया। इसमें गहमागहमी की स्थिति बनी रही। प्रस्ताव पारित होने के बाद उप मुखिया की कुर्सी गंवाने की खबर जैसे ही बाहर पहुंची स्थिति तनावपूर्ण हो गई वहां उपस्थित बुद्धिजीवियों ने मामला को समझाकर शांत कराया। उप मुखिया की कुर्सी गंवाने के मामले में उनके पुत्र सर्वेश ठाकुर ने सीधे तौर पर मुखिया नागेंद्र कुमार पर लगाया।

chat bot
आपका साथी