खुले में शौच जाते मिलेंगे तो होंगे दंड के भागी

सुपौल। खुले में शौच जाने वालों के प्रति प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सख्ती के साथ पेश आने लगा ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 01:05 AM (IST)
खुले में शौच जाते मिलेंगे तो होंगे दंड के भागी
खुले में शौच जाते मिलेंगे तो होंगे दंड के भागी

सुपौल। खुले में शौच जाने वालों के प्रति प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सख्ती के साथ पेश आने लगा है। जैसे-जैसे प्रखंड को ओडीएफ घोषित करने की तिथि नजदीक आते जा रही है प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह तथा शाम गांव में पहुंचकर लोगों को सचेत करने में जुट गए हैं। सोमवार के सवेरे प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार अपने साथ कुछ लोगों को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क किनारे शौच कर रहे लोगों को बुलाकर उसे कड़ी हिदायत दी। कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोग शौचालय का उपयोग करें। खुले में शौच जाने से कई प्रकार की बीमारियां फैलती है जिसे अब नजदीक से समझने की जरूरत हो चुकी है। कहा कि 12 पंचायत में अधिकांश लोग अपने अपने घरों में पक्का शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने लगे हैं। कुछ मुट्ठी भर लोगों की आदत में बदलाव नहीं हो रहा है जिस कारण प्रखंड को ओडीएफ घोषित कराने में समस्या खड़ी है। लोगों से अनुरोध किया कि वे सभी स्वच्छ भारत अभियान में अपना अपना योगदान दें। खुद शौचालय का उपयोग करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग फॉलोअप के दौरान जहां कहीं भी लोग खुले में शौच करते मिलेंगे, उनसे आर्थिक दंड भी वसूले जा सकते हैं। इस दौरान उनके साथ सीएलटीएस कार्यकर्ता भी थे।

chat bot
आपका साथी