शस्त्र प्रदर्शन व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

रामनवमी को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में लोक निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी एसडीओ कृष्ण मुरारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक मुख्य रुप से एएसपी जितेंद्र कुमार सर्किल इंस्पेक्टर राजेश मंडल थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार उपस्थित थे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:21 AM (IST)
शस्त्र प्रदर्शन व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
शस्त्र प्रदर्शन व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सुपौल। रामनवमी को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में लोक निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी एसडीओ कृष्ण मुरारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक मुख्य रुप से एएसपी जितेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश मंडल, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार उपस्थित थे। जिसमें प्रभारी एसडीओ ने रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील लोगों से की। एएसपी ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के कारण रामनवमी जुलूस में किसी तरह का शस्त्र प्रदर्शन एवं डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान देना होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर धारा 144 लागू होने के कारण दो से अधिक लोगों को एक साथ सभा करने पर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेनी जरूरी है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि रामनवमी जुलूस के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बैठक में व्यापार संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, सीओ ध्रुव कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ रिजवान आलम, उमा प्रसाद गुप्ता, अशोक यादव, अरुण अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, भोला चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी